दो दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, राहत का इंतजाम नहीं

कटिहार। बरारी प्रखंड के छह पंचायत के दर्जन भर गांवों में गंगा व कोसी नदी का पानी प्रवेश कर गया है। पानी का फैलाव होने के बाद भी प्रशासनिक स्तर से प्रभावित इलाकों में राहत की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Aug 2021 12:35 AM (IST) Updated:Thu, 12 Aug 2021 12:35 AM (IST)
दो दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का  पानी, राहत का इंतजाम नहीं
दो दर्जन गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, राहत का इंतजाम नहीं

कटिहार। बरारी प्रखंड के छह पंचायत के दर्जन भर गांवों में गंगा व कोसी नदी का पानी प्रवेश कर गया है। पानी का फैलाव होने के बाद भी प्रशासनिक स्तर से प्रभावित इलाकों में राहत की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। दुर्गापुर पंचायत के आजमपुरगंज, बालू घाट सुखासन के गंज, वैशागोविन्दपुर के प्रतापगंज, कुंडाराही, छापरगंज, सरदार नगर , मोहनाचांदपुर पंचायत के भवानीपुर, समदा, सोनाखाल, विशनपुर पंचायत के बकिया रानीचक, डहरा सहित अन्य गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अबतक प्रशासनिक स्तर से राहत उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। नाव की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निजी नाव मालिक लोगों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। गांवों में पानी का फैलाव होने से ग्रामीण तटबंध व सड़क किनारे तंबु लगा अपने परिवार के साथ रहने को विवश हैं। प्रभावित गांवों में पेयजल की भी गंभीर समस्या है। चारों ओर पानी का फैलाव होने से सांप, बिच्छु का भय भी लोगों को सता रहा है।

chat bot
आपका साथी