नागरिकता बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण

कटिहार। नागरिक संशोधन बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए भाजपा ओ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 09:35 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 09:35 PM (IST)
नागरिकता बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण
नागरिकता बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन दुर्भाग्यपूर्ण

कटिहार। नागरिक संशोधन बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री सह पूर्णिया विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य शिवशंकर सरकार ने कहा कि शरणार्थी और घुसपैठियों में फर्क समझने की जरूरत है। विपक्ष और कुछ देश विरोधी ताकतें राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए नागरिक संशोधन विधेयक का गलत प्रचार कर रहे हैं, जो बिना वजह के लोगों को आग में धकेलने के समान है। श्री सरकार ने कहा कि बंगाल और जामिया मिलिया द्वारा हिसक प्रदर्शन भारत विरोधी मानसिकता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि झूठा प्रचार कर राजनीतिक रोटी सेकने वाले बेनकाब हो चुके हैं। रोहिग्या या बांग्लादेशी घुसपैठ को भारत में शरण नहीं दिया जा सकता। मोदी सरकार चुनाव पूर्व वादा कर सरकार में आई है उसे निभाना कर्तव्य है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव जिस प्रकार से बरगलाने का काम कर रहा है। देशभक्त कभी माफ नहीं करेगा।

chat bot
आपका साथी