बारसोई में सांकेतिक भूमि पूजन कर विहिप ने मनाया उत्सव

कटिहार। अयोध्या में रामलला मंदिर के लिए भूमि पूजन के अवसर पर विश्व हिदू परिषद के कार्यकता

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 10:10 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 10:10 PM (IST)
बारसोई में सांकेतिक भूमि पूजन कर विहिप ने मनाया उत्सव
बारसोई में सांकेतिक भूमि पूजन कर विहिप ने मनाया उत्सव

कटिहार। अयोध्या में रामलला मंदिर के लिए भूमि पूजन के अवसर पर विश्व हिदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने ठीक उसी समय 11 बजकर 45 मिनट पर सांकेतिक भूमि पूजन कर इसका उत्सव मनाया। इस अवसर पर घर की महिलाओं ने भी पूर्ण सहयोग किया। यहां बताते चलें कि विश्व हिदू परिषद का यह आह्वान था कि बुधवार को जब उद्घाटनकर्ता अयोध्या में भूमि पूजन करेंगे उसी समय हम लोगों को भी पश्चिम दिशा में फूल अक्षत इत्यादि अर्पण कर जनभागीदारी निभानी है। शाम को कार्यकर्ताओं ने दीपावली मनाने का भी संकल्प लिया था। उसी आह्वान के अनुरूप साहपाड़ा निवासी सह विश्व हिदू परिषद के मंडल मंत्री गोपाल साह ने कई लोगों की उपस्थिति में सपरिवार भूमि पूजन किया। इस अवसर पर सभी लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भारत माता के सुयश और समृद्धि के लिए प्रार्थना की तथा जय श्री राम का उद्घोष भी किया। इस अवसर पर जदयू के जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार साह, जदयू कार्यकर्ता संजय कुमार साह, राजकुमार, राजेश कुमार, प्रेम कुमार, सावित्री देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी