घरों में बनाया रंगोली, मनी दीपावली

कटिहार। हसनगंज प्रखंड सहित कोढ़ा प्रखंड के राजवाड़ारौतारा पंचायत में राम मंदिर भूमि प

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 10:06 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 10:06 PM (IST)
घरों में बनाया रंगोली, मनी दीपावली
घरों में बनाया रंगोली, मनी दीपावली

कटिहार। हसनगंज प्रखंड सहित कोढ़ा प्रखंड के राजवाड़ा,रौतारा पंचायत में राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर था। लोग अपने अपने घरों में दीपावली की तरह पूजा अर्चना कर दीप जलाकर दीपावली मनाया। वहीं युवतियां रंग गुलाल से भगवान राम का आकर्षक रंगोली बनाकर उसे दीप से सजाया। गोविन्दपुर चौक स्थित हनुमान मंदिर को दीपक से सजाते हुए रामायण पाठ का आयोजन किया गया था। प्रखंड क्षेत्र के राम जनसेवा समिति के सदस्यों द्वारा सुबह से ही भगवान राम व हनुमान जी का पूजा अर्चना कर हर्षोल्लास के साथ उत्सव को मनाया गया। संस्था के सचिव प्रशांत झा ने बताया करीब पांच सौ वर्षों के बाद अयोध्या में राम जन्म भूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया, इससे पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई है।

chat bot
आपका साथी