भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर टीवी से चिपके रहे लोग
कटिहार। अयोध्या में बहु प्रतीक्षित राम जन्म भूमि पूजन कार्यक्रम देखने को लेकर लोगों का उत्साह
कटिहार। अयोध्या में बहु प्रतीक्षित राम जन्म भूमि पूजन कार्यक्रम देखने को लेकर लोगों का उत्साह चरम पर रहा। लोग टीवी स्क्रीन से चिपके रहे। इस दौरान मंदिरों में लोगों ने पूजा अर्चना भी की। बाद में लोग अपने अपने घरों में टीवी से चिपक गए। लोग अयोध्या में भगवान राम मंदिर के भूमिपूजन के एक एक ²श्य को अपने आंखों में कैद कर लेना चाहते थे। खासकर वरिष्ठ नागरिकों का उत्साह देखते बनता था। खास अवसर देख कर कई लोगों की आंख भर गई। वहीं तीन दशक पूर्व क्षेत्र से कार सेवा में भाग लेने वालों की आंखों का चमक देखते बनता था। इस संबंध में 1989 एवं 1992 में अयोध्या कार सेवा में भाग लेने वाले क्षेत्र के सुमन सिंह, सचिदानंद सिंह, राजकिशोर साह, बमबम कुमार सहित कई लोगों ने बताया कि आज का दिन खास है। उन्होंने कहा कि अयोध्यामें राममंदिर निर्माण हेतु हुए कार सेवा में उनलोगों ने लाठी खाई थी। आज भूमिपूजन के बाद उनके साथ समस्त भारत वासियों की सदियों पुरानी मांग पूरी हो गई।