रामायण की चौपाई से गुंजायमान रहा क्षेत्र, दीप जला जताई खुशी

कटिहार। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर हुए भूमिपूजन को ले क्षेत्र में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 10:01 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 10:01 PM (IST)
रामायण की चौपाई से गुंजायमान 
रहा क्षेत्र, दीप जला जताई खुशी
रामायण की चौपाई से गुंजायमान रहा क्षेत्र, दीप जला जताई खुशी

कटिहार। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर हुए भूमिपूजन को ले क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा। जगह-जगह रामायण पाठ और कई वैदिक अनुष्ठान का आयोजन कर लोगों ने श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन का उत्सव मनाया। कई रामभक्तों नें घरों में भी सपरिवार रामायण पाठ किया। इस दौरान लोगों में गजब का उत्साह दिखा। रामभक्तों ने शाम को दीवाली मनाई। घर के अंदर-बाहर दीए जलाकर लोगों ने रामलला के मंदिर निर्माण को ले प्रसन्नता व्यक्त की। अरिहाना मिलन चौक पर ग्रामीणों के सहयोग से तैयार हो रहे हनुमान मंदिर की आधारशिला भी राममंदिर के लिए निर्धारित शुभ घड़ी में रखी गई। ग्रामीण नवीन मंडल व शंकर यादव ने कहा कि श्रीराम मंदिर के भूमिपूजन के दिन ही इस मंदिर की भी नींव रखी गई है, ताकि यह मंदिर इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह रहे।

chat bot
आपका साथी