महम्मदपुर में रामायण का शुभारंभ कर किया गया दीया का वितरण
कटिहार। अयोध्या में राम जन्म भूमि पूजन के अवसर पर महम्मदपुर सहित कई पंचायतों के विभिन्न मं
कटिहार। अयोध्या में राम जन्म भूमि पूजन के अवसर पर महम्मदपुर सहित कई पंचायतों के विभिन्न मंदिरों में रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। बुधवार को मुखिया संघ अध्यक्ष अवधेश कुमार मेहता के नेतृत्व में अयोध्या में भूमि पूजन के अवसर पर महम्मदपुर महाराज स्थान में विधि पूर्वक मानस पाठ का शुभारंभ किया गया। साथ ही पंचायत के विभिन्न गांवों में प्रबुद्ध लोगों के साथ भ्रमण कर लोगों के बीच दीया एवं मोमबत्ती का वितरण किया गया। पंचायत वासियों ने संध्या के समय अपने घरों में दीप प्रज्वलित किया। वहीं क्षेत्र के कुम्हरी बजरंग बली मंदिर प्रांगण में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सचिदानंद सिंह के नेतृत्व में रामायण पाठ का शुभारंभ कर मंदिर प्रांगण को दीपों से सजाया गया था। इसके अलावा गोपीनागर पंचायत के नंदनपुर, भोगांव पंचायत के कांता, कदवा पंचायत के नूनगरा, सोनैली अंबा मंदिर सहित कई जगहों पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष श्री मेहता ने कहा कि आज भारतवासी के लिए ऐतिहासिक दिन है। इसके लिए लोगों की सदियों से आंखे तरस गई थी। लोगों में उल्लास एवं उमंग का माहौल है। इस मौके पर प्रमुख पारस राय, शंभू सिन्हा, मनोज भारती सहित कई लोग मौजूद थे।