झमाझम बारिश से सड़कों पर हुआ जलजमाव, बढ़ी परेशानी

कटिहार। गुरुवार की दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। धान व मक्का को बारिश से लाभ होगा। बारिश के कारण शहर की मुख्य सड़कों और बाजारों में जलजमाव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 06:10 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 06:10 PM (IST)
झमाझम बारिश से सड़कों पर 
हुआ जलजमाव, बढ़ी परेशानी
झमाझम बारिश से सड़कों पर हुआ जलजमाव, बढ़ी परेशानी

कटिहार। गुरुवार की दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। धान व मक्का को बारिश से लाभ होगा। बारिश के कारण शहर की मुख्य सड़कों और बाजारों में जलजमाव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल रोड, एमजी रोड, बाटा चौक, बिनोदपुर,न्यू मार्केट सहित अन्य स्थानों पर मामूली बारिश में ही जलजमाव की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ा। बारिश के दिनों में निगम क्षेत्र की मुख्य सड़क पर जलजमाव की स्थिति बन जाती है। एमजी रोड में नाला निर्माण का कार्य होने से कीचड़ और जलजमाव के बीच से लोगों को आवाजाही करनी पड़ रही है। हल्की बारिश में भी निगम क्षेत्र की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल जाती है। नालों की सफाई नहीं किए जाने के कारण बारिश होते ही नाले का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है। वहीं शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था सुचारू तरीके से नही हो पाने के कारण कई स्थानों पर कूड़ा कचरा का अंबार लगा हुआ है। बारिश के मौसम में जलजमाव व कूड़ा कचरा के अंबार से सड़ांध की स्थिति बन जाती है।

chat bot
आपका साथी