करमा धरमा पर आदिवासी समुदाय द्वारा आयोजित हुई नृत्य प्रतियोगिता

कटिहार। आजमनगर प्रखंड के महेशपुर देवगांव शीतलपुर खरसौता जोकर शितलमणि पंचायत के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 02:04 AM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 02:04 AM (IST)
करमा धरमा पर आदिवासी समुदाय द्वारा आयोजित हुई नृत्य प्रतियोगिता
करमा धरमा पर आदिवासी समुदाय द्वारा आयोजित हुई नृत्य प्रतियोगिता

कटिहार। आजमनगर प्रखंड के महेशपुर, देवगांव, शीतलपुर, खरसौता, जोकर, शितलमणि पंचायत के आदिवासी समुदाय के द्वारा करमा धरमा का त्योहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस दौरान लोगों की सुख समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान समुदाय के लोगों द्वारा पारंपरिक नृत्य का आयोजन किया गया। नृत्य प्रतियोगिता में आदिवासी समुदाय द्वारा प्रस्त़ुत नृत्य देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। बबलू हांसदा ने बताया कि यह आदिवासी समाज का प्रमुख त्योहार है। इस दौरान गीत संगीत व पारंपरिक नृत्य का आयोजन किया जाता है। एक दिन पूर्व रातभर कथा का आयोजन किया जाता है। इस दौरान कर्मा पेड़ की पूजा अर्चना के बाद उसका विधिवत विसर्जन कर दिया जाता है। इसको लेकर पंचायत के श्रीकोल संथाली गांव में दो दिवसीय कर्मा धर्मा मेला का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 20 गांव की टीम नृत्य प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में कटिहार के धोपनिया की टीम विजयी रही। उन्हें मुखिया अक्षय कुमार सिंह द्वारा प्रदान नकद राशि प्रदान किया गया। वहीं द्वितीय स्थान पर कासिमपुर पश्चिम बंगाल की व तीसरे स्थान पर शितलमनी चांदपुर की टीम रही। सभी टीम को शिल्ड व नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में बिटका मुर्मू, बबलू सोरेन, कल्लू मुर्मू, विजय मुर्मू, सुनील सहित ग्रामीण जुटे रहे।

chat bot
आपका साथी