कोसी, सीमांचल सहित नेपाल से भी गंगा स्नान के लिए मनिहार पहुंच रहे श्रद्धालु

संवाद सूत्र मनिहारी (कटिहार) लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर गंगा स्नान के लिए व्रतियो

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 11:44 PM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 11:44 PM (IST)
कोसी, सीमांचल सहित नेपाल से भी गंगा स्नान के लिए मनिहार पहुंच रहे श्रद्धालु
कोसी, सीमांचल सहित नेपाल से भी गंगा स्नान के लिए मनिहार पहुंच रहे श्रद्धालु

संवाद सूत्र, मनिहारी (कटिहार): लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर गंगा स्नान के लिए व्रतियों व श्रद्धालुओं के मनिहारी गंगा घाट आने का सिलसिला जारी है। कोसी, सीमांचल के विभिन्न जिलों सहित पड़ोसी देश नेपाल से भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शनिवार को मनिहारी पहुंचे। निजी वाहन, बस व ट्रेन से पहुंचकर श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। गंगा तट पर गंदगी,अस्थाई शौचालय की कमी से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। अस्थाई शौचालय की कमी से खासकर महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है। नगर पंचायत द्वारा घाट की बैरिकेडिग, रोशनी, चेंजिग रूम, स्वास्थ्य शिविर की व्यवस्था की गई है। साफ सफाई की व्यवस्था नगर पंचायत के जिम्मे है। लेकिन घाट पर गंदगी का अंबार प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोल रही है। इस बार मनिहारी थाना मोड़ से मेंही दास की कुटी होकर वाहन गंगा तट के समीप तक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर घाट पर पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। दो नाव पर प्रशिक्षित गोताखोर को तैनात किया गया है। गंगा तट पर दो वाच टावर भी बनाया गया है। शनिवार को एसडीओ कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, थानाध्यक्ष रंजन कुमार, नपं कार्यपालक के पदाधिकारी रणजीत कुमार गंगा तट पर लगातार स्थिति का जायजा लेते रहे। वरीय अधिकारियों ने सिग्नल टोला घाट से कुटी घाट तक जायजा लिया। एसडीओ ने नपं के कार्यपालक पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं ने गंगा तट की साफ सफाई व्यवस्था एवं अस्थायी शौचालय की कमी पर नाराजगी जताई।

chat bot
आपका साथी