बीमार पति के ठीक होने पर पत्नी ने सीने पर स्थापित की कलश

कटिहार। बीमारी पति के ठीक होने पर बरारी प्रखंड अंतर्गत बरारी पंचायत के वार्ड नंबर 12 मे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 06:43 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 06:43 PM (IST)
बीमार पति के ठीक होने पर पत्नी ने सीने पर स्थापित की कलश
बीमार पति के ठीक होने पर पत्नी ने सीने पर स्थापित की कलश

कटिहार। बीमारी पति के ठीक होने पर बरारी प्रखंड अंतर्गत बरारी पंचायत के वार्ड नंबर 12 में एक महिला ने नवरात्र में अपने सीने पर कलश स्थापित की है। मां दुर्गा के प्रति असीम श्रद्धा, भक्ति और विश्वास के कारण आरती देवी ने अपने पति तैजू ठाकुर को मानसिक बीमारी से निजात दिलाने की मन्नत मां से मांगी थी। इसके बाद उसके पति पूरी तरह से ठीक हो गए। मां दुर्गा की असीम कृपा से मन्नत पूरी होने पर आरती ने पहली बार सीने पर कलश स्थापित कर मां के प्रति अपनी कृतघ्नता जताई। बरारी के गुरुबाजार वार्ड नंबर 12 की रहने वाली आरती देवी के पति तैजू ठाकुर मानसिक रुप से बीमार रह रहे थे। अपने पति के ठीक होने की कामना उन्होंने मां दुर्गा से की। मां ने एक पति के लिए पत्नी की फरियाद सुन ली और मनोकामना पूरी की। उसके पति अब ठीक होकर काम काज भी कर रहे हैं। फिर क्या था, आरती ने भी मां दुर्गा के प्रति अपने मन की इच्छा को पूरी करने के लिए कठिन साधना करते हुए मां के आगे अपने सीने पर कलश स्थापित कर ली। वह निराहार रहकर इस साधना को पूरा कर रही हैं। ग्रामीण अर्जुन चौरसिया उर्फ बजरंग बली ने बताया कि मां से जो कोई भी सच्चे दिल से मन्नत मांगता है, वह जरूर पूरी होती है।

chat bot
आपका साथी