हर-हर गंगे के घोष से गूंजा मनिहारी गंगा तट, उमड़ी भीड़

कटिहार। माघी पूर्णिमा को लेकर गंगा स्नान के लिए मनिहारी गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 12:06 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 12:06 AM (IST)
हर-हर गंगे के घोष से गूंजा मनिहारी गंगा तट, उमड़ी भीड़
हर-हर गंगे के घोष से गूंजा मनिहारी गंगा तट, उमड़ी भीड़

कटिहार। माघी पूर्णिमा को लेकर गंगा स्नान के लिए मनिहारी गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कोसी,सीमांचल सहित अन्य इलाकों से श्रद्धालु अपने अपने संसाधन से मनिहारी पहुंच रहे थे। यह क्रम देर शाम तक जारी रहा। श्रद्धा के बीच श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा पूजा अर्चना की। गंगा तट पर उमड़ी भीड़ को लेकर बस स्टैंड, बाजार चौक, गंगा तट पर पुलिस पदाधिकारी जवानों के साथ मुस्तैद रहकर हर गतिविधियों पर नजर रख रहे थे। गंगा तट पर अस्थायी प्रशासनिक शिविर में भी अधिकारी जवानों के साथ मुस्तैद रहे। गंगा तट पर रबर वोट व नाव पर प्रतिनियुक्त गोताखोर सतत निगरानी में लगे रहे। नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी, सीओ राजेश रंजन, पुलिस पदाधिकारी व जवानों के साथ गंगा तट पर मौजूद रहकर पूरी स्थिति की मानिटरिग करते रहे। शिविर में लगे ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा श्रद्धालुओं को सूचना दी जाती रही। अनुमंडल पदाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने भी गंगा तट का भ्रमण कर प्रतिनियुक्त अधिकारियों को दिशा निर्देश देते दिखे। इधर गंगा तट पर महा शिवशक्ति यज्ञ से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। इस बार कोरोना गाइडलाइंस को लेकर माघी मेला का आयोजन नही किया गया है। यज्ञ को सफल बनाने में यज्ञ समिति के लोग जुटे हुए है। गंगा तट में वैदिक मंत्रोच्चार व संकीर्तन धुन से पूरा गंगा तट का इलाका भक्तिमय बना हुआ है। उमड़ी भीड़ के सुरक्षा व विधि व्यवस्था को लेकर बस स्टेंड से गंगा तट जाने वाले मार्गों में वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। श्रद्धालुओं का अनवरत आने का सिलसिला जारी है। समाचार प्रेषण काल तक कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

chat bot
आपका साथी