जलजमाव की समस्या पर आक्रोशित ने टायर जलाकर किया सड़क जाम

कटिहार। नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों में जलजमाव की समस्या से लोगों में आक्रोश है। बालू घाट विजय नगर सहित आस पास के मोहल्ले के लोगों ने जलजमाव की समस्या तथा अविलंब पानी निकासी की मांग को लेकर केबी झा कॉलेज रोड को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 09:37 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 09:37 PM (IST)
जलजमाव की समस्या पर आक्रोशित ने टायर जलाकर किया सड़क जाम
जलजमाव की समस्या पर आक्रोशित ने टायर जलाकर किया सड़क जाम

कटिहार। नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों में जलजमाव की समस्या से लोगों में आक्रोश है। बालू घाट, विजय नगर सहित आस पास के मोहल्ले के लोगों ने जलजमाव की समस्या तथा अविलंब पानी निकासी की मांग को लेकर केबी झा कॉलेज रोड को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार घंटों लगी रही। करीब पांच घंटे तक आक्रोशित लोग सड़क पर जमे रहे। बालूघाट मोहल्ले के लोगों ने कहा कि नगर निगम द्वारा लालकोठी से पंप से पानी निकालकर बालूघाट की ओर गिराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर निगम द्वारा एक सप्ताह में जलजमाव की समस्या से निजात दिलाए जाने का आश्वासन दिया गया था। जलजमाव के कारण मोहल्ले के लोग चचरी पुल के सहारे अपने घरों से सड़क तक पहुंचते हैं। एक पखवाड़े से कई मोहल्लों में जमा है पानी

नगर निगम क्षेत्र के ड्राइवर टोला,मुसहरी, बालू पोखर, इंडस्ट्रियल एरिया, एलआईसी कार्यालय के समीप,मोहनीधार,राजेन्द्र ग्राम,अनाथालय रोड आदि मोहल्लों में पिछले एक पखवाड़े से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। कई घरों में पानी प्रवेश कर गया है। जलनिकासी व्यवस्था दुरूस्त नहीं होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। निचले इलाके के कई मोहल्ले के लोग उंचे स्थान या अपने परिचित के घर शरण लिए हुए हैं।

वाटर पंप से कराया जा रहा पानी की निकासी

नगर निगम द्वारा आधा दर्जन पंप लगाकर जलजमाव प्रभावित मोहल्लों से पानी की निकासी कराई जा रही है। निगम द्वारा बारसात के पूर्व दो स्थानों पर 30 एचपी का पंप लगाने को लेकर प्रस्ताव लिया गया था। निगम के अधिकारियों के मुताबिक अगले दो दिनों में आपूर्तिकर्ता द्वारा 30 एचपी का पंप उपलब्ध करा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी