डीलर की मनमानी के विरोध में लोगों ने किया एमओ कार्यालय का घेराव

कटिहार। जनवितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा खाद्यान्न वितरण में मनमानी किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय स्थित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय का घेराव किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 31 May 2021 10:31 PM (IST) Updated:Mon, 31 May 2021 10:31 PM (IST)
डीलर की मनमानी के विरोध में लोगों
ने किया एमओ कार्यालय का घेराव
डीलर की मनमानी के विरोध में लोगों ने किया एमओ कार्यालय का घेराव

कटिहार। जनवितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा खाद्यान्न वितरण में मनमानी किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय स्थित प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय का घेराव किया।

कदमगाछी एवं लगुआ पंचायत के ग्रामीणों ने घटिया अनाज देने तथा तौल में कम अनाज दिए जाने का आरोप लगाया। कदमगाछी पंचायत के डीलन जितेंद्र कुमार साह पर आरोप लगाते हुए कहा कि डीलर द्वारा लाभुक को घटिया अनाज दिया जा रहा है। वहीं तौल में कम अनाज दिया जा रहा है। वरीय पदाधिकारी से शिकायत करने की बात कहने पर डीलर द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। ग्रामीणों की शिकायत पर आपूर्ति पदाधिकारी अनिल कुमार मंडल ने संबंधित डीलर से दूरभाष पर बात कर कार्यशैली में सुधार लाने का अल्टीमेटम दिया। वहीं लगुआ पंचायत के एक दर्जन से अधिक लाभुकों ने कहा कि डीलर द्वारा एक राशन कार्ड में सात लोगों का नाम रहने पर महज चार यूनिट अनाज ही दिया जाता है। ग्रामीणों ने रजिया खातून के राशन दुकान की अनुज्ञप्ति रद्द करने की मांग की है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने ग्रामीणों को समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी