सम्मान समारोह में नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्षों का जदयू ने किया सम्मानित

कटिहार। जदयू ने पार्टी के नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्षों के सम्मान में जिला अतिथिगृह में सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष शमीम इकबाल ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Jul 2021 08:51 PM (IST) Updated:Mon, 12 Jul 2021 08:51 PM (IST)
सम्मान समारोह में नवमनोनीत प्रखंड 
अध्यक्षों का जदयू ने किया सम्मानित
सम्मान समारोह में नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्षों का जदयू ने किया सम्मानित

कटिहार। जदयू ने पार्टी के नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्षों के सम्मान में जिला अतिथिगृह में सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष शमीम इकबाल ने किया।

इस मौके पर सांसद दुलालचंद गोस्वामी, बरारी विधायक विजय सिंह, प्रदेश महासचिव शिव प्रकाश गरोदिया व शंभू सुमन मुख्य रूप से मौजूद थे। इस मौके पर सांसद ने नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्षों को प्रमाणपत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। सांसद ने प्रखंड अध्यक्षों से कहा कि 10 दिनों के भीतर अपने प्रखंड क्षेत्र में बूथ कमेटी का गठन कर इससे संबंधित सूची जिला को समर्पित करें। सांसद ने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष सरकार की कल्याणकारी योजना की जानकारी आमलोगों तक पहुंचाए। बरारी विधायक ने संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने को कहा। इस मौके पर मुख्य प्रवक्ता सूरज प्रकाश राय, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सतीश ठाकुर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोजीबुर रहमान, मु अशरफ, नंदशरण चौधरी, गुणसागर पासवान, चख्द्र मोहन सिंह,निरंजन पोद्दार,शमशेर आलम सहित सभी नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्ष मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी