एक दशक में नहीं हो पाया पुलिया का निर्माण, परेशानी झेल रहे लोग

कटिहार। प्रखंड के कंटिया पंचायत अंतर्गत जोगिया धार पर दस वर्ष बाद भी पुल निर्माण कार्य पूरा न

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 10:09 PM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 10:09 PM (IST)
एक दशक में नहीं हो पाया पुलिया का निर्माण, परेशानी झेल रहे लोग
एक दशक में नहीं हो पाया पुलिया का निर्माण, परेशानी झेल रहे लोग

कटिहार। प्रखंड के कंटिया पंचायत अंतर्गत जोगिया धार पर दस वर्ष बाद भी पुल निर्माण कार्य पूरा नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुल के अभाव में ग्रामीणों को आठ किमी की दूरी तय कर पंचायत भवन एवं बाजार पहुंचना पड़ता है। बाढ़ एवं बरसात के समय लोगों की परेशानी और भी बढ़ जाती है। जोगिया धार के उस पार बसे मनिहारी टोला के लोगों को बाढ़ व बरसात के समय घर से निकलना भी मुश्किल साबित होता है। चारों ओर पानी से घिरा होने के कारण ग्रामीणों के लिए नाव ही आवागमन का सहारा होता है। छात्र-छात्राओं को भी विद्यालय आने जाने में परेशानी होती है। मनिहारी टोला के ग्रामीण पेलागढ़ एवं कदवा पंचायत से होकर आठ किलोमीटर की दूरी तय कर पंचायत भवन , प्रखंड मुख्यालय एवं बाजार पहुंचते हैं। पुल का निर्माण होने से यह दूरी महज डेढ़ किमी रह जाएगी। लगभग दस वर्ष पूर्व प्रखंड की योजना से जोगिया धार पर पुल निर्माण कार्य शुरु हुआ था। पुल का पाया तो बना, लेकिन ऊपर ढलाई नहीं हो पाने के कारण पुल अधूरा पड़ा है। बताया जा रहा है पुल निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत के बाद निर्माण कार्य बीच में रोक दिया गया। पुन: पुल का शिलान्यास कर इसके निर्माण की पहल की गई, लेकिन यह भी कारगर नहीं हो पाया है। इसके कारण बड़ी आबादी एक दशक से आवागमन की समस्या झेल रही है।

chat bot
आपका साथी