अमदाबाद में पुलिस का फ्लैग मार्च, स्थिति नियंत्रण में

कटिहार। अमदाबाद बाजार में गुरुवार को दो पक्षों में हुई हिसप झड़प को लेकर शुक्रवार क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 08:00 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 08:00 PM (IST)
अमदाबाद में पुलिस का फ्लैग मार्च, स्थिति नियंत्रण में
अमदाबाद में पुलिस का फ्लैग मार्च, स्थिति नियंत्रण में

कटिहार। अमदाबाद बाजार में गुरुवार को दो पक्षों में हुई हिसप झड़प को लेकर शुक्रवार को भी पुलिस पूरी तरह सजग रही। जगह-जगह काफी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही। साथ ही बाजार में पुलिस का फ्लैग मार्च भी हुआ। स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। गुरुवार की रात के बाद शुक्रवार को भी पुलिस अधीक्षक विकास कुमार अमदाबाद पहुंच पूरी स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

शुक्रवार को मनिहारी अनुमंडल पदाधिकारी रविकांत सिन्हा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एमएसएच फखरी व मनिहारी सर्किल इंस्पेक्टर सुजाता कुमारी के नेतृत्व में सशस्त्र बलों के साथ फ्लैग मार्च किया गया। इस जरिए यह संदेश भी दिया गया कि शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इंद्रावती उच्च विद्यालय के खेल मैदान में पूर्व से कुछ गांवों के युवक आर्मी बहाली को लेकर दौड़-धूप की तैयारी करने आते हैं। गुरुवार की सुबह समीप के पश्चिम टोला गांव के एक युवक के साथ उन युवकों की बाताबाती हो गई थी। इस आक्रोश में दोनों ही पक्ष से गुरुवार को इंद्रावती उच्च विद्यालय के खेल मैदान में झड़प हुई। लाठी डंडा एवं ईंट पत्थर भी जमकर चले थे और इसमें दोनों ही पक्ष के कई लोग जख्मी हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के विभिन्न थानों की पुलिस यहां पहुंच मोर्चा संभाल लिया था। वहीं गुरूवार को ही देर शाम जिलाधिकारी कंवल तनुज एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार भी अमदाबाद थाना पहुंच हालात का जायजा लिया था। साथ ही दोनों पक्षों के प्रबुद्ध जनों को बुलाकर अमदाबाद थाना में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक के दौरान प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध जनों के साथ शांति व्यवस्था बहाल करने को लेकर आवश्यक बिदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रबुद्ध जनों ने भी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल रखने हेतु प्रशासन का भरपूर सहयोग करने का आश्वासन दिया। इधर शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी मनिहारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सशस्त्र बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। वही पुलिस अधीक्षक विकास कुमार भी अमदाबाद पहुंच विधि व्यवस्था का जायजा लिया एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। वर्तमान में प्रखंड के कई चौक चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही क्षेत्र में पुलिस की गश्ती भी तेज कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी