थानाध्यक्ष ने नशे की हालत में नाबालिग से की अश्लील हरकत, भीड़ ने बनाया बंधक

कटिहार। सहायक थाना अंतर्गत बुधुचक बाध के समीप अनुसूचित जाति जनजाति थाना के थानाध्यक्ष कृत्यानंद पासवान ने स्थानीय नौ वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकत की। नशे की हालत में आरोपित थानाध्यक्ष ने बच्ची को अपनी गाड़ी में बिठाने की भी कोशिश की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 12:33 AM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 12:33 AM (IST)
थानाध्यक्ष ने नशे की हालत में नाबालिग से की अश्लील हरकत, भीड़ ने बनाया बंधक
थानाध्यक्ष ने नशे की हालत में नाबालिग से की अश्लील हरकत, भीड़ ने बनाया बंधक

कटिहार। सहायक थाना अंतर्गत बुधुचक बाध के समीप अनुसूचित जाति, जनजाति थाना के थानाध्यक्ष कृत्यानंद पासवान ने स्थानीय नौ वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकत की। नशे की हालत में आरोपित थानाध्यक्ष ने बच्ची को अपनी गाड़ी में बिठाने की भी कोशिश की। लड़की के शोर मचाने पर आस पास के लोग मौके पर जमा हो गए। आक्रोशित लोगों ने थानाध्यक्ष को बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही नगर व सहायक पुलिस मौके पर पहुंची।

आक्रोशित भीड़ से आरोपित थानाध्यक्ष को सुरक्षित निकालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ भी पहुंचे। करीब एक घंटे बाद पुलिस एससी, एसटी थानाध्यक्ष को अपने साथ नगर थाना लाई। मिली जानकारी के मुताबिक थानाध्यक्ष बुधुचक बाध की ओर गया था। देर शाम बुधुचक की ही एक नाबालिग अपने घर की ओर लौट रही थी। थानाध्यक्ष ने नाबालिग को उसका रिश्तेदार बताते हुए अपने पास बुलाया। जेब से रुपया निकालकर नाबालिग के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत की। गलत नीयत से गोद में उठाकर गाड़ी में बिठाने की कोशिश की। इसी दौरान बच्ची के चिल्लाने पर आस पास के लोग जमा हो गए। आक्रोशित लोगों ने थानाध्यक्ष पर थप्पड़ भी जड़ दिया। भीड़ ने आरोपित को बंधक बना लिया। मौके पर पहुंची नगर और सहायक पुलिस ने समझा बुझाकर आरोपित थानाध्यक्ष को अपने साथ नगर थाना लाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि थानाध्यक्ष रोज बाध पर शराब पीने आते हैं। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। थानाध्यक्ष की मेडिकल जाच कराई जाएगी। पीड़िता के स्वजनों द्वारा लिखित शिकायत करने पर केस दर्ज किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर आरोपित थानाध्यक्ष के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल जाच में शराब पीने की पुष्टि होने पर उत्पाद अधिनियम के तहत भी कार्रवाई होगी। पीड़िता के साथ उसके माता पिता व अन्य स्वजन नगर थाना पहुंचे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी