पंचायत चुनाव के लिए विभिन्न कोषांगों का किया गया गठन

कटिहार। पंचायत चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव के निर्देश पर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 11:38 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:38 PM (IST)
पंचायत चुनाव के लिए विभिन्न  कोषांगों का किया गया गठन
पंचायत चुनाव के लिए विभिन्न कोषांगों का किया गया गठन

कटिहार। पंचायत चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव के निर्देश पर जिलाधिकारी कंवल तनुज ने विभिन्न कोषांगों का गठन किया है। कोषांगों के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। कार्मिक प्रबंधन कोषांग के लिए वरीय पदाधिकारी उपविकास आयुक्त अरूण कुमार ठाकुर एवं नोडल पदाधिकारी लोक अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कटिहार चंदन कुमार बनाए गए हैं। ईवीएम कोषांग के वरीय पदाधिकारी डीडीसी, नोडल पदाधिकारी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बारसोई दिनेश राम, प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता विजय कुमार, नोडल पदाधिकारी डीसीएलआर मनिहारी रविकांत सिन्हा, वाहन कोषांग के वरीय पदाधिकारी डीडीसी तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला परिवहन पदाधिकारी मु. अतहार प्रतिनियुक्त किए गए हैं। सामग्री कोषांग में वरीय पदाधिकारी नगर आयुक्त मिनिद्र कुमार, नोडल पदाधिकारी लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मनिहारी गयानंद यादव, आचार संहिता कोषांग के वरीय पदाधिकारी डीडीसी, नोडल पदाधिकारी गोपनीय शाखा के प्रभारी तारिक रजा, मीडिया कोषांग के वरीय पदाधिकारी डीडीसी, नोडल पदाधिकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अनिकेत कुमार, निर्वाचन व्यय लेखा कोषांग के वरीय पदाधिकारी डीडीसी, नोडल पदाधिकारी राज्य कर संयुक्त आयुक्त उमानंद चौधरी, कम्युनिकेशन कोषांग के वरीय पदाधिकारी डीडीसी, नोडल पदाधिकारी जिला अवर निबंधक जय कुमार, हेल्प लाइन नियंत्रण कक्ष कोषांग के वरीय पदाधिकारी डीडीसी, नोडल पदाधिकारी वरीय उपसमाहर्ता रूपा रानी, मतपत्र प्रबंधन कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता, नोडल पदाधिकारी जिला कोषागार पदाधिकारी संजय कुमार सिंह तथा जिला लेखा पदाधिकारी फिरोज आलम, प्रेक्षक प्रबंधन कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता, नोडल पदाधिकारी अपर अनुमंडलाधिकारी रमीज फहमी, अर्धसैनिक बल कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता, नोडल पदाधिकारी डीएसओ रविशंकर उरांव, वीडियोग्राफी वेबकास्टिग कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपर समाहर्ता, नोडल पदाधिकारी वरीय उपसमाहर्ता संजय कुमार तथा जांच एवं व्ययादेश कोषांग के वरीय पदाधकारी के रूप में अपर समाहर्ता तथा नोडल पदाधिकारी के रूप में जिला कल्याण पदाधिकारी ललन ऋषि को प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त विभिन्न कोषांगों में कार्य संपादन में सहयोग के लिए कर्मियों को भी प्रतिनियुक्त किया गया है।

chat bot
आपका साथी