पंचायत चुनाव में 19 लाख मतदाता 3321 मतदान केंद्रों पर डालेंगे वोट

कटिहार। यूं तो पंचायत चुनाव की अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है लेकिन इसकी रुपरेखा को रा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 11:37 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:37 PM (IST)
पंचायत चुनाव में 19 लाख मतदाता 3321 मतदान केंद्रों  पर डालेंगे वोट
पंचायत चुनाव में 19 लाख मतदाता 3321 मतदान केंद्रों पर डालेंगे वोट

कटिहार। यूं तो पंचायत चुनाव की अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन इसकी रुपरेखा को राज्य निर्वाचन आयोग ने हरी झंडी दे दी है। चुनाव आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार जिले में चौथे चरण में पंचायत चुनाव कराया जाना है। इधर आयोग की इस पहल के बाद प्रशासनिक कवायद भी तेज हो गई है। जिले के 236 पंचायत के विभिन्न् पदों के साथ जिला परिषद सदस्यों का चुनाव होना है। मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है और बूथों के निर्धारण की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। जिले के कुल 16 प्रखंड के अठारह लाख नौ हजार तीन सौ सैतीस मतदाता अपने मत का प्रयोग इस बार पंचायत चुनाव में करेंगे। पंचायत चुनाव को लेकर 3321 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।इस बार आयोग के निदेश पर पहली बार पंचायत चुनाव इवीएम पर किया जाना है। निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा भी चुनाव में ईवीएम की संख्या व सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत के मुताबिक संख्या को लेकर राज्य निर्वाचन को पत्र प्रेषित किया जा रहा है। इस मार्च को इसकी अधिसूचना जारी होने की संभावना है और उसी अनुरुप प्रशासनिक तैयारी को भी रफ्तार दी जा रही है। जिले में प्रखंडवार मतदाताओं की संख्या प्रखंड- पुरूष मतदाता- महिला मतदाता- अन्य - कुल मतदाता

---

1 अमदाबाद- 58113- 53932 - 0 4 - 112049

2. आजमनगर- 105637 - 100108 - 30 - 205775

3. बलरामपुर- 53064 - 51348 - 0 4 - 104416

4. बरारी- 92573 - 84650 - 0 4 - 177227

5. बारसोई- 106219 - 98952 -0 9 - 205180

6. डंडखोरा- 22529 - 22586 - 0 4 - 45119

7. फलका- 52548 - 52214 -0 9 - 104771

8. हसनगंज- 17757 - 17512 - 0 2 - 35271

9. कदवा- 121785- 114265- 14- 236064

10. कटिहार सदर- 25452 --24901 - 08 50361

11. कोढ़ा - 95168 91998 07 187173

12. कुर्सेला- 20734 19893 00 40627

13. मनिहारी- 54097 49273 00 103370

14. मनसाही- 27121 25263 00 52384

15. प्राणपुर- 48535 47327 05 95867

16. समेली- 27159 26523 01 53683 बाक्स के लिए-

मुखिया व सरपंच के 236 पद के साथ अन्य पदों के लिए होंगे चुनाव

कटिहार:जिले में पंचायत चुनाव को लेकर कुल 3321 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 85 सहायक मतदान केंद्र व तीन चंलत मतदान केंद्र भी शामिल हैं। वर्ष 2016 मे 3233 मतदान केंद्र अनुमोदित किए गए थे। इस बार पंचायत चुनाव को लेकर 88 मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य व पंच पद के कुल छह पद के लिए चुनाव होना है। इसमें जिला परिषद के 33, मुखिया के 236, सरपंच के 236, वार्ड सदस्य के 3236, पंच के 3226 तथा पंचायत समिति सदस्य के 323 पदों के लिए चुनाव होना है।

chat bot
आपका साथी