काम के बल पर जीता विश्वास, 20 वर्षो से एक ही परिवार से मुखिया

कटिहार। बरारी प्रखंड के सेमापुर ओपी क्षेत्र के वैशा गोविदपुर पंचायत की विकास में एक अलग

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 04:36 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 04:36 PM (IST)
काम के बल पर जीता विश्वास, 20 
वर्षो से एक ही परिवार से मुखिया
काम के बल पर जीता विश्वास, 20 वर्षो से एक ही परिवार से मुखिया

कटिहार। बरारी प्रखंड के सेमापुर ओपी क्षेत्र के वैशा गोविदपुर पंचायत की विकास में एक अलग पहचान बन चुकी है। काम के बल पर वर्तमान मुखिया और उनके परिवार ने लोगों का विश्वास जीता है और यही कारण है कि पिछले 20 वर्षो से एक ही परिवार के सदस्य इस पंचायत की कमान संभाल रहे हैं।

बताते चलें कि वर्तमान मुखिया के पिता भी यहां पांच साल तक मुखिया रह चुके हैं। वहीं दस साल तक उनकी मां मुखिया रही है। चौथी पारी में मोतीऊर रहमान मुखिया चुने गए हैं और लोगों का विश्वास उनके प्रति कायम है। सन 2001 में पहली बार पंचायती राज्य व्यवस्था के तहत चुनाव हुआ। चुनाव में ग्रामीण चिकित्सक अब्दुल कुद्दूस पहली बार पंचायत के मुखिया बने। पंचायत में सेवा भाव से काम करने के कारण उनकी अलग प्रतिष्ठा रही। सन 2006 में यह सीट महिला के लिए आरक्षण हो गया। इस स्थिति में डॉ. कुद्दूस की पत्नी बीबी सहेरा मुखिया बनी। तीसरी बार 2011 में अपने काम के बल वे पुन: मुखिया चुनी गई। विकास के साथ लोगों के सद व्यवहार के कारण इस परिवार से लोगों का विश्वास जुड़ा रहा। 2016 में पुन: इस पंचायत में आरक्षण खत्म होने के बाद उनके पुत्र मोतीऊर रहमान मुखिया चुने गए। मां बाप से मिली विरासत को बेहतर ढंग से संभालने में वे जुटे हुए हैं। अपने पांच साल के शासन काल में पंचायत में मुख्यमंत्री संपर्क योजना, प्रधानमंत्री ग्राम पथ से क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों का विधायक और सांसद से मिलकर कार्य कराया। पंचायत के सभी वार्ड में सात निश्चय योजना से सड़क, पंचम वित व चौदहवीं वित्त से सड़क का निर्माण कराया गया।

स्वच्छता अभियान के तहत हर घर में शौचालय का निर्माण हुआ। लोगों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाया गया। इतना ही नहीं कोरोना काल में लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर व साबून का वितरण किया गया। बाढ़ के समय बाढ़ प्रभावित कुंडा राही छापड़गंज, प्रतापगंज, सरदार नगर आदि जगहों पर राहत शिविर का संचालन हुआ। आपदा की राशि दिलाने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। मुखिया मोतीऊर रहमान ने बताया कि वैशा गोविंदपुर की जनता ने उनके परिवार पर भरोसा जताया है और विगत 20 साल से पंचायत की कमान उनके परिवार के हाथ है, ऐसे में उनके उपर दायित्व का बड़ा बोझ है। पिता और मां के 15 वर्ष के कार्यकाल में लोभ मोह नहीं रहने के कारण जनता ने फिर उन्हें चुना है। पंचायत में उनके द्वारा सात निश्चय, पंचम वित, चौदहवीं वित्त से गली गली सड़क का निर्माण कराया गया। प्राकृतिक आपदा में बाढ़, अग्नि कांड में लोगों को समय पर राहत दिलाने का काम किया गया। कोरोना महामारी में पंचायत के लोगों के बीच रहकर माक्स, सैनेटाइटर और साबुन वितरण उन्होंने किया। बाहर फंसे मजदूरों की भी मदद की। प्रधानमंत्री आवास योजना और शौचालय का लाभ लोगों को मिला। हर घर नल का जल के लिए हर वार्डो में काम हो रहा है। सिचाई के लिए पंचायत में नलकूप लगाए गए। विधायक और सांसद से मिलकर पंचायत के विकास के लिए महत्वपूर्ण सड़कों का भी निर्माण कराया गया है।

क्या कहते हैं मुखिया

मोतीऊर रहमान ने कहा कि पंचायत के लोगों ने उनके परिवार पर भरोसा जताया है। इसका मात्र कारण पंचायत का विकास और हमेशा जनता के बीच रहना है। ग्रामीण मु. इसराइल, मु. नौशाद कहते हैं कि विगत बीस वर्षो से पंचायत में हर एक क्षेत्र में विकास हुआ है। मुखिया के कार्यकाल में आपसी भाईचारा कायम हुआ है। इस चलते पंचायत की जनता उनके साथ बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी