पंप से जलनिकासी के लिए टीम का हुआ गठन

कटिहार। नगर निगम के सभागार में शुक्रवार को शहर में गंभीर होती जा रही जलजमाव की समस्य

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 09:23 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 09:23 PM (IST)
पंप से जलनिकासी के लिए 
टीम का हुआ गठन
पंप से जलनिकासी के लिए टीम का हुआ गठन

कटिहार। नगर निगम के सभागार में शुक्रवार को शहर में गंभीर होती जा रही जलजमाव की समस्या को लेकर आवश्यक बैठक मेयर विजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर आयुक्त मनिन्द्र कुमार सहित कई वार्ड पार्षद मौजूद थे। बैठक मे वार्डवार जलजमाव की स्थिति की जानकारी ली गई। कई पार्षदों ने जलजमाव के कारण महामारी फैलने की आशंका जताते हुए इस दिशा में तत्काल ठोस पहल की अनिवार्यता जताई। साथ ही जलनिकासी को लेकर वार्ड पार्षदों के स्तर से कई सुझाव भी दिए गए। बताया गया कि शहर 45 में से 35 वार्ड जलजमाव की चपेट में है। नगर आयुक्त ने बताया की जलजमाव की समस्या के निदान को लेकर दो टीम गठित की गई है। टीम शहर के पानी आउटलेट स्थल का जायजा कर वहां पंप के सहारे पानी निकालने की व्यवस्था करेगी। उन्होंने कहा कि जलनिकासी की कवायद में निगम दिन-रात जुटा हुआ है। आठ एचपी का पंप लगाने को लेकर विचार किया जा रहा है। नगर आयुक्त ने बताया कि सरकार द्वारा शहर में जल निकासी को लेकर 197 करोड़ के मास्टर ड्रेनज प्लान की स्वीकृति भी मिल गई है। मेयर ने कहा कि विभिन्न वार्ड के चिन्हित जगहों पर पैतीस पंप कार्य कर रहे है,लेकिन लगातार वारिश हो जाने से कार्य प्रभावित हो रहा है। इस संबध में डीएम को ज्यादा हार्श पावर के पप् उपलब्ध कराने को लेकर लिखा गया है। बैठक में बताया गया की पन्द्रह वर्ष बाद इतनी ज्यादा बारिश हुई है। नगर निगम के कर्मी अपने संसाधन के साथ शहर की जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने को लेकर दिन-रात जुटी हुई है। इस मौके पर उप नगर आयुक्त, अभियंता सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी