रहस्यमय परिस्थिति में शिक्षिका की हुई मौत, हत्या की आंशका

कटिहार। सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही स्थित एक बंद घर से पुलिस ने शिक्षिका का शव शनिवार की रात को बरामद किया। इसके बाद शव को सहायक थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 06:35 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 06:35 PM (IST)
रहस्यमय परिस्थिति में शिक्षिका
की हुई मौत, हत्या की आंशका
रहस्यमय परिस्थिति में शिक्षिका की हुई मौत, हत्या की आंशका

कटिहार। सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही स्थित एक बंद घर से पुलिस ने शिक्षिका का शव शनिवार की रात को बरामद किया। इसके बाद शव को सहायक थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इस घटना के संबंध में बताया जाता है कि शिक्षिका ताससी टिडो (58 वर्ष) दुर्गापुर प्राथमिक विद्यालय कटिहार में ही प्रधानाध्यापिका के रूप में पदस्थापित थी। वह अकेली ही ललियाही स्थित अपने घर में रहती थी। उसने अब तक शादी नहीं की थी। मृतका की बहन टुनु टिडो ने बताया कि उनकी बहन बचपन से ललियाही में रह रही हैं। यहीं पढ़-लिखकर वह सरकारी नौकरी ली थी। उसकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। कुछ दिनों पूर्व उसने शहर की जमीन बेची थी जिसका उसके पास रुपये था। हो सकता है पैसे की लालच में उसकी हत्या की गई हो इसलिए उसकी हत्या की आशका से इंकार नहीं किया जा सकता हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की हैं। वहीं थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि देखने से लगता है कि शिक्षिका की स्वाभाविक मौत हुई है। हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी