नाबालिग से दुष्कर्म बाद की हत्या, खेत में मिला शव

कटिहार। प्रखंड के बलिया बेलोन थाना अंतर्गत एक गांव में एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद दुष्कर्मियों ने ढैंचा के खेत में शव फेंक दिया। शव को खेत से बरामद किया गया। पुलिस ने मृतका के भाई के आवेदन पर केस दर्ज कर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 10:01 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 10:01 PM (IST)
नाबालिग से दुष्कर्म बाद की 
हत्या, खेत में मिला शव
नाबालिग से दुष्कर्म बाद की हत्या, खेत में मिला शव

कटिहार। प्रखंड के बलिया बेलोन थाना अंतर्गत एक गांव में एक 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद दुष्कर्मियों ने ढैंचा के खेत में शव फेंक दिया। शव को खेत से बरामद किया गया। पुलिस ने मृतका के भाई के आवेदन पर केस दर्ज कर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

दर्ज मामले में मृतका के भाई ने बताया कि गत रविवार की शाम उसकी बहन घर का दरवाजा लगाने बाहर निकली कि उसी दौरान वह गायब हो गई। रातभर उसकी खोजबीन की गई। लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। सोमवार की सुबह घर के समीप ढ़ैंचा खेत से शव बरामद होने की सूचना मिली। गांव का युवक अबु तालिब गलत नियत से छेड़छाड़ किया करता था। स्वजन लोकलाज के कारण चुप रहते थे। मृतक के स्वजनों ने आरोपित युवक सहित अन्य अज्ञात पर दुष्कर्म करने के बाद मारपीट कर पानी में डूबोकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद मृतका के घर कोहराम मचा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की आंशका जाहिर की है। थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है। हत्या के पूर्व दुष्कर्म की बात पोष्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट रूप से कही जा सकेगी।

chat bot
आपका साथी