आलेपुर गांव में खून से लथपथ महिला का शव झाड़ी से बरामद

कटिहार। सड़क के किनारे झाड़ियों में खून से लथपथ एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक कदमगाछी पंचायत अंतर्गत आलेपुर बीजी रेल गेट के समीप सड़क के किनारे झाड़ी से 30 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया। इसपर आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की गला रेतकर हत्या कर शव झाड़ी के बीच फेंक दिया गया है। गला रेतने का निशान पाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 09:30 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 09:30 PM (IST)
आलेपुर गांव में खून से लथपथ 
महिला का शव झाड़ी से बरामद
आलेपुर गांव में खून से लथपथ महिला का शव झाड़ी से बरामद

कटिहार। सड़क के किनारे झाड़ियों में खून से लथपथ एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, कदमगाछी पंचायत अंतर्गत आलेपुर बीजी रेल गेट के समीप सड़क के किनारे झाड़ी से 30 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया। इसपर आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद महिला की गला रेतकर हत्या कर शव झाड़ी के बीच फेंक दिया गया है। गला रेतने का निशान पाया गया।

स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दिए जाने पर बारसोई पुलिस मौके पर पहु्ची। सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रेमनाथ राम भी मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एसडीपीओ ने बताया कि प्रथमद्रष्टया हत्या के बाद शव को सड़क किनारे फेंके जाने की बात सामने आ रही है। हत्या से पूर्व दुष्कर्म की घटना अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट रूप से सामने आ पाएगा। तत्काल इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। हत्या का मामला देखकर अब पुलिस छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।। उन्होंने कहा कि घटनास्थल रेलवे ट्रैक से दूर है। सभी बिदुओं को ध्यान में रखते ही मामले की छानबीन की जा रही है। शव की पहचान कराए जाने की कोशिश भी की जा रही है। अब तक की जांच में मृतका के आस पास के गांव से नहीं होने की बात सामने आई है। समीप के थाना से भी पता लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी