आर्मी भर्ती: बेगूसराय के 3888 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, 656 पास

कटिहार। गढ़वाल आर्मी मैदान में दो मार्च से 30 मार्च तक कटिहार एआरओ तथा गया एआरओ के तह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:47 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:47 PM (IST)
आर्मी भर्ती: बेगूसराय के 3888 
अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, 656 पास
आर्मी भर्ती: बेगूसराय के 3888 अभ्यर्थियों ने लगाई दौड़, 656 पास

कटिहार। गढ़वाल आर्मी मैदान में दो मार्च से 30 मार्च तक कटिहार एआरओ तथा गया एआरओ के तहत आने वाले 23 जिलों के उम्मीदवारों के लिए आयोजित आर्मी भर्ती रैली के तीसरे दिन सोल्जर जीडी ट्रेड के लिए बेगूसराय के अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। निबंधित 5723 अभ्यर्थियों में 3888 दौड़ में शामिल हुए। 1.6 किमी दौड़ में 656 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए। सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मेडिकल जांच होगी। शुक्रवार को बांका जिले के सोल्जर जीडी ट्रेड के लिए 2314 अभ्यर्थी दौड़ में शामिल होंगे। भर्ती रैली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की भीड़ को देखते हुए प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। मध्यरात्रि से ही भर्ती रैली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की भीड़ गढ़वाल मैदान में उमड़ने लगी। कागजात एवं पहचानपत्र की जांच के बाद अभ्यर्थियों को मैदान में प्रवेश करने दिया गया। सुबह 5.45 बजे दौड़ शुरू की गई। शुक्रवार को बांका जिले के अभ्यर्थी दौड़ में हिस्सा लेंगे।

chat bot
आपका साथी