सर्वदलीय समिति की बैठक में मोर्चा का गठन

कटिहार। कुर्सेला नेताजी चौक पर विभिन्न राजनीतिक दलों की सर्वदलीय बैठक पूर्व उपमुखिया सत्यनार

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 10:01 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 10:01 PM (IST)
सर्वदलीय समिति की बैठक में मोर्चा का गठन
सर्वदलीय समिति की बैठक में मोर्चा का गठन

कटिहार। कुर्सेला नेताजी चौक पर विभिन्न राजनीतिक दलों की सर्वदलीय बैठक पूर्व उपमुखिया सत्यनारायण अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्र में बढ़ते अपराध तथा सरकारी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में सर्वदलीय समिति के द्वारा मोर्चा का गठन किया गया। इसका नाम अपराध एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन संघर्ष समिति रखा गया। सभी दलों के प्रखंड अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नागरिक और प्रबुद्ध लोगों के द्वारा संयोजक पद के लिए संजीव कृष्णन उर्फ गुड्डू यादव को चुना गया, सहसंयोजक के लिए अनंत जायसवाल, मु. हलीम जांबाज, निलेश गुप्ता, मनोज जायसवाल, सचिव पद के लिए मिलन कुमार मंडल, रंधीर जायसवाल, संटू यादव, विमल मंडल, कोषाध्यक्ष पद के लिए शंभू प्रसाद गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार एवं अश्वनी कुमार, संरक्षक पद के लिए सतनारायण अग्रवाल, मनोज जायसवाल उर्फ बेबी को मनोनीत किया गया एवं अन्य 21 सम्मानित सदस्यों को कार्यसमिति में रखा गया। कार्य समिति सदस्यों में जदयू प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष गौतम महतो, राजद प्रखंड अध्यक्ष अरुण शाह, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजीव शाह, संजय मंडल, गुड्डू जायसवाल, नवप्रभात चौधरी, विनोद पासवान, वीरेंद्र राय, गुरुदेव यादव को शामिल किया गया है। बैठक में कुर्सेला में एक माह के भीतर लगातार बढ़ी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने, कुर्सेला चौक से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर जाम की समस्या, एसएच 77 कॉलेज रोड में सड़क किनारे बालू एवं गिट्टी लोडिग की वजह से परेशानी, हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटना की जांच कराने, आवास लाभुकों से अवैध राशि की मांग करने के विरोध में आवाज बुलंद करते हुए मामलों की जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग की गई। कहा कि अगर शीघ्र मामलों का निष्पादन नहीं होता है तो मोर्चा आंदोलन करने को विवश होगी।

chat bot
आपका साथी