मनिहारी नगर पंचायत की बैठक में विकास कार्यों पर हुई चर्चा

कटिहार। मनिहारी नगर पंचायत की सामान्य बैठक मुख्य पार्षद ममता देवी की अध्यक्षता में सभा कक्ष मे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 07:47 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 07:49 PM (IST)
मनिहारी नगर पंचायत की बैठक में विकास कार्यों पर हुई चर्चा
मनिहारी नगर पंचायत की बैठक में विकास कार्यों पर हुई चर्चा

कटिहार। मनिहारी नगर पंचायत की सामान्य बैठक मुख्य पार्षद ममता देवी की अध्यक्षता में सभा कक्ष में हुई। बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की गई तथा नगर में विकास कार्यो पर चर्चा हुई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना में गति लाने की दिशा में व्यापक चर्चा हुई। वही नगर क्षेत्र में विकास कार्यो की भी समीक्षा हुई तथा विकास कार्यो की रूपरेखा तय की गई। वही सम्राट अशोक भवन के निर्माण की दिशा में पहल की बात हुई। बैठक में सम्राट अशोक भवन का निर्माण नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत जिला परिषद की खाली पड़ी डाक बंगला की जमीन पर करने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर क्षेत्र के विकास कार्यो को लेकर भी व्यापक विचार विमर्श हुआ। इस दौरान चिल्ड्रेन पार्क के लिये भी चर्चा हुई। सम्राट अशोक भवन व चिल्ड्रेन पार्क के निर्माण के लिये अक्टूबर माह में निविदा की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य को शुभारंभ किये जाने की बात कही गई। कहा गया कि इसे प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। वही छठ पर्व के पूर्व बस स्टैंड, क्रांति चौक, बाजार होते हुए गंगा तट तक की जर्जर सड़क को मोटरेबल बनाने पर भी चर्चा हुई। साथ ही नगर क्षेत्र में विकास कार्यो को गति देने पर भी विचार विमर्श किया गया। कई योजनाएं भी ली गई। इस मौके पर मुख्य पार्षद ममता देवी, कार्यपालक पदाधिकारी रणजीत कुमार, वार्ड पार्षद विमली देवी, लखी देवी, अफसरी बेगम, स्मिता सिन्हा, शिखा देवी, युगल पासवान, वकील यादव, बुद्धदेव पासवान, रामानन्द, गुलाब चौधरी, अनुज मंडल, मु. कैश सहित नगर प्रबंधक विशाल कुमार, टैक्स दारोगा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी