बारसोई मास्क नहीं लगाने वाले 50 व्यक्ति किए गए दंडित

कटिहार। रविवार को जिला पदाधिकारी के आगमन से पहले प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 09:18 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 09:18 PM (IST)
बारसोई मास्क नहीं लगाने वाले
 50 व्यक्ति किए गए दंडित
बारसोई मास्क नहीं लगाने वाले 50 व्यक्ति किए गए दंडित

कटिहार। रविवार को जिला पदाधिकारी के आगमन से पहले प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल मुख्यालय के विभिन्न चौक चौराहे और बाजारों का निरीक्षण किया गया तथा इस दौरान उन्होंने बिना मास्क लगाए बाजार में घूम रहे लोगों से जुर्माना भी वसूल किया। जो लोग मास्क नहीं लगाए थे ऐसे लोगों से प्रति व्यक्ति 50 वसूले गए। साथ में उन्हें पावती रसीद भी दी गई। बीडीओ राजाराम पंडित ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार हर व्यक्ति को घर से बाहर निकलते ही मास्क लगाना अनिवार्य है। जो लोग बिना मास्क लगाएं पकड़े जाएंगे, ऐसे लोगों को दंडित किया जाएगा। अगर आर्थिक दंड देने के बाद भी लोग बात नहीं मानते हैं तो ऐसे लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है। वहीं अनुमंडल अधिकारी पवन कुमार मंडल ने बारसोई के लोगों से लॉकडाउन का पालन करने व घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने की अपील की है। श्री मंडल ने कहा कि इस बार लॉकडाउन सिर्फ प्रखंड मुख्यालय, अनुमंडल मुख्यालय, नगर पंचायत और शहरी क्षेत्र में लगाया गया है। ग्रामीण क्षेत्र को इस बार लॉकडाउन से मुक्त रखा गया है।

chat bot
आपका साथी