धूप नहीं निकलने से मक्का के दानों में निकला अंकुर, किसान परेशान

कटिहार। प्रखंड क्षेत्र में कोरोना बाढ़ और बारिश से किसान लगातार परेशान हैं। हर दिन हो रही बारिश से मक्के का तैयार दाना सूख नहीं रहा है। इससे दाने में अंकुरण निकलने लगा है। अपनी गाढ़ी पूंजी और मेहनत से उपजाई फसलों की दुर्दशा देख किसान परेशान हैं। किसान निशार अहमद जियाउल हक मोहन सिंह मुकेश श्रीवास्तव आदि ने बताया कि वर्ष 2020 से ही किसान प्रकृति के प्रकोप का सामना कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 10:39 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 10:39 PM (IST)
धूप नहीं निकलने से मक्का के दानों 
में निकला अंकुर, किसान परेशान
धूप नहीं निकलने से मक्का के दानों में निकला अंकुर, किसान परेशान

कटिहार। प्रखंड क्षेत्र में कोरोना, बाढ़ और बारिश से किसान लगातार परेशान हैं। हर दिन हो रही बारिश से मक्के का तैयार दाना सूख नहीं रहा है। इससे दाने में अंकुरण निकलने लगा है। अपनी गाढ़ी पूंजी और मेहनत से उपजाई फसलों की दुर्दशा देख किसान परेशान हैं। किसान निशार अहमद, जियाउल हक, मोहन सिंह, मुकेश श्रीवास्तव आदि ने बताया कि वर्ष 2020 से ही किसान प्रकृति के प्रकोप का सामना कर रहे हैं।

गत वर्ष कोरोना संक्रमण को लेकर लगे लॉकडाउन में किसानों को मक्का, आलू, मिर्च, अमरूद आदि उत्पाद का व्यापारी की कमी के कारण उचित मूल्य नहीं मिल सका। उन्हें अपने उत्पाद को औने-पौने भावो मे बेचना पड़ा। इस घाटे से उबरने के लिए किसान खरीफ की फसलों से उम्मीद संजोए थे। तो अंतिम समय में बाढ़ ने सब चौपट कर दिया। इस बार यास तूफान ने जहां फसलों को काफी क्षति पहुंचाई तो रही सही कसर हर दिन हो रही बारिश पूरा कर रहा है। रोज हो रही बारिश से मक्का किसान परेशान हैं। उनका मक्का सुख नहीं रहा है। जिससे दाने में अंकुरण होने लगा है। वहीं खेतों में पानी लग जाने से सब्जी व मिर्च के पौधे भी सुखने लगे हैं। प्रखंड क्षेत्र सहित राजवाड़ा, रौतारा पंचायत मे नकदी फसल के रुप मे मक्का व मिर्च की बड़े पैमाने पर खेती होती है।

chat bot
आपका साथी