लोगों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी

संवाद सहयोगी कटिहार बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लांच आफ पेन इंडिया लीगल अवेयरनेस एंड आउटरीच कैंप के तहत दो अक्टूबर से जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। संवाद सहयोगी कटिहार बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लांच आफ पेन इंडिया लीगल अवेयरनेस एंड आउटरीच कैंप के तहत दो अक्टूबर से जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 10:24 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 10:24 PM (IST)
लोगों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी
लोगों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी

संवाद सहयोगी, कटिहार : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के तहत लांच आफ पेन इंडिया लीगल अवेयरनेस एंड आउटरीच कैंप के तहत दो अक्टूबर से जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव से एडीजे विपुल सिन्हा ने बताया कि यह विशेष अभियान 14 नवंबर तक चलेगा। इसको लेकर गठित टीम द्वारा जिले के सभी गांव, पंचायत में जाकर आमलोगों को नालसा , केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना की जानकारी देने के साथ ही जागरूक किया जा रहा है।

वहीं इसके अलावा एडीआर सेंटर के विभिन्न आयामों जैसे लोक अदालत, प्ली बारगेनिग, मध्यस्था, परामर्श, विधिक सहायता आदि के संबंध में भी लोगों को जानकारी दी जा रही है। इस विशेष अभियान के सफलता के लिए डीएलएसए द्वारा 24 टीम गठित की गई जिसमें एक पैनल अधिवक्ता के साथ दो पीएलबी को दिया गया है। जो मोबाइल वाहन से प्रतिदिन अलग अलग निर्धारित जगह पर जाकर लोगों के बीच उन्हें जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं। वही आगामी 11 दिसंबर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए भी अध्यक्ष डीएलएसए के निर्देश पर जोर शोर से प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है जिससे आगामी लोक अदालत में अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके।

इसी क्रम में शुक्रवार को डीएलएसए की टीम अपने अभियान के तहत दलन, मोगरा, भवारा पंचायत आदि जगहों पर जाकर लोगों को जागरूक किए। इस मौके पर पैनल अधिवक्ता वाई के अग्रवाल, विजय कुमार महतो, पीएलबी विजय कुमार साह, पवन कुमार के द्वारा सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य किया गया।

chat bot
आपका साथी