प्रवासियों ने काटा बवाल, पुलिस ने चटकाई लाठियां

कटिहार। केरल से विशेष ट्रेन से पहुंचे विभिन्न जिलों के प्रवासियों ने गुरुवार की सुबह यह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 09:06 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 09:06 PM (IST)
प्रवासियों ने काटा बवाल, पुलिस ने चटकाई लाठियां
प्रवासियों ने काटा बवाल, पुलिस ने चटकाई लाठियां

कटिहार। केरल से विशेष ट्रेन से पहुंचे विभिन्न जिलों के प्रवासियों ने गुरुवार की सुबह यहां जमकर बवाल काटा।

गृह जिलों के लिए बस की सुविधा उपलब्ध नहीं रहने व भोजन-पानी नहीं मिलने से आक्रोशित प्रवासियों ने जीआरपी चौक को जाम कर दिया। इस दौरान प्रवासियों ने आने-जाने वाले आम यात्रियों के साथ धक्का-मुक्का शुरु कर दी। सड़क जाम व बवाल बढ़ते देख पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने मजदूरों पर लाठियां भी चटकाई। बाद में जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच प्रवासियों की शिकायतों को सुना और उनके लिए गंतव्य तक जाने के लिए बस की व्यवस्था की गई। ट्रेन में आरा, छपरा आदि जिलों के भी काफी तादाद में प्रवासी शामिल थे।

प्रवासियों ने बताया कि एक तो ट्रेन काफी विलंब चल रही थी। ट्रेन में भी भोजन पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। यहां पहुंचने पर भी उन लोगों के लिए कोई इंतजाम नहीं था। यहां आने पर जब बस के बावजूद पूछताछ की गई तो पता चला कि एक जून से ही फ्री बस की सेवा समाप्त हो गई। उन लोगों ने बताया कि न तो रेलवे प्रशासन व न ही जिला प्रशासन उनकी सुधि लेने को तैयार हो रहा था। दो-ढाई घंटे बीत जाने के बाद सड़क पर आना उन लोगों की मजबूरी हो गई। आइआरसीटीसी विभाग के द्वारा ट्रेनों में प्रवासी मजदूरों को खाने, पीने का सामान दिए जाने के दावे को भी प्रवासियों ने पूरी तरह गलत बताया। प्रवासियों का यह भी कहना था कि जब यहां बस की सुविधा उपलब्ध नहीं थी तो उन लोगों को अपने अपने जिलों के नजदीक स्टेशन पर उतार देना चाहिए था।

chat bot
आपका साथी