विधायक ने क्वारंटाइन सेंटर का लिया जायजा

कटिहार। बरारी प्रखंड क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। प्रवासी मजदू

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 09:46 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 09:46 PM (IST)
विधायक ने क्वारंटाइन सेंटर का लिया जायजा
विधायक ने क्वारंटाइन सेंटर का लिया जायजा

कटिहार। बरारी प्रखंड क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। प्रवासी मजदूरों को प्रखंड क्षेत्र के क्वारंटाइन सेंटर में आवासित किया जा रहा है। स्थानीय विधायक नीरज कुमार ने बीएम कालेज बरारी स्थित क्वारंटाइन सेंटर का जायजा लिया। इस दौरान विधायक ने क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए मजदूरों से शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए उनकी समस्या को सुना तथा केंद्र में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। विधायक ने क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था पर संतोष जताते हुए स्थानीय पदाधिकारियों के प्रयास की सराहना की। उन्होंने अंचलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार एवं चिकित्सा पदाधिकारी से केंद्र संचालन को लेकर चर्चा की। विधायक ने समुचित व्यवस्था को लेकर और सुधार की जरूरत है। विधायक ने प्रवासी मजदूरों को शरीरिक दूरी का पालन करने एवं स्वास्थ्यकर्मियों सहित व्यवस्था में लगे अन्य कर्मियों को सहयोग करने की अपील की। विधायक ने गंगा नदी के पार के बकिया सुखाय पंचायत पहुंचने प्रवासी मजदूरों के सुविधा और सुरक्षा को लेकर क्वारंटाइन केंद्र के संचालन को लेकर भी सीओ से विचार विमर्श किया।

chat bot
आपका साथी