भाजपा की बैठक में सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा

कटिहार। सांगठनिक मजबूती एवं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा बूथ स्तर से लेक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Aug 2020 08:30 PM (IST) Updated:Tue, 25 Aug 2020 08:30 PM (IST)
भाजपा की बैठक में सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा
भाजपा की बैठक में सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा

कटिहार। सांगठनिक मजबूती एवं आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा बूथ स्तर से लेकर विधानसभा स्तर के कार्यकर्ताओं की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक की शुरुआत संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं अटल बिहारी वाजपेई के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। बैठक में चर्चा करते हुए भाजपा नेताओं ने शक्ति केंद्र प्रमुख व प्रभारी से बूथ स्तर तक के कार्यों का जायजा लिया। बैठक में सांगठनिक मजबूती को बढ़ाने के लिए सभी मोर्चा के अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। सभी ने पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य को पूरा करने की दिशा में कार्य करने की बात कही। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी युवा मोर्चा सह जिला प्रभारी कटिहार संजीव गुप्ता, प्रफुल्ल चंद्र वर्मा, सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, विधानसभा प्रभारी कृष्णा साह राय, प्रदेश भाजपा नेत्री कविता देवी, भाजपा नेत्री सुनीता देवी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ मालाकार, युवा मोर्चा के जिला प्रभारी पूर्णिया गौरव पासवान, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार राय, कोढ़ा अध्यक्ष डोमन चौधरी, कोलासी अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, फलका अध्यक्ष शंभू चौधरी, महामंत्री मनोज सिंह, रमण झा, युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष पिटू चौधरी, उपाध्यक्ष डॉ कुंदन कौशल, महिला मोर्चा के माला देवी, मनोज ठाकुर, प्रवीण मंडल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी