श्याम फाल्गुण महोत्सव पर निकाली निशान शोभायात्रा

कटिहार। श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी गुरुबाजार में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ चाली

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 10:05 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 10:05 PM (IST)
श्याम फाल्गुण महोत्सव पर 
निकाली निशान शोभायात्रा
श्याम फाल्गुण महोत्सव पर निकाली निशान शोभायात्रा

कटिहार। श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी गुरुबाजार में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ चालीसा के समापन पर श्याम फाल्गुण महोत्सव का आयोजन किया गया। इसको लेकर भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में युवक-युवतियां निशान लेकर बाबा श्याम के जयकारे लगाते आगे बढ़ रही थी। निशान शोभायात्रा आयोजन स्थल से निकलकर गुरुबाजार, अवध नगर, बरारी बस्ती सहित विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण कर बरारी हाट भगवती मंदिर पहुंची। यहां माता दर्शन के उपरांत निशान यात्रा पुन: कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हो गई। इस दौरान राधा कृष्ण सहित शिव पार्वती आदि देवी देवताओं के वेश में कलाकारों द्वारा आकर्षक झांकी निकाली गई। श्रीकृष्ण सेवा संस्थान के तत्वावधान में निकली शोभायात्रा में भक्ति गीतों के धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। इस दौरान रंग गुलाल उड़ाकर लोगों ने फाल्गुण महोत्सव का जश्न मनाया। संस्थान के अध्यक्ष श्यामसुंदर केडिया ने बताया कि दिल्ली से पहुंचे कलाकारों द्वारा विविध झांकियां सहित गीत, नृत्य, संगीत की मनमोहक प्रस्तुति देर शाम की गई। इसमें श्रद्धालु भाव विभोर नजर आए।

chat bot
आपका साथी