विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें जदयू कार्यकर्ता

कटिहार। प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को जदयू द्वारा विधानसभा तैयारी को लेकर बूथ अध्यक्ष्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 09:56 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 09:56 PM (IST)
विधानसभा चुनाव की तैयारी
में जुटें जदयू कार्यकर्ता
विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें जदयू कार्यकर्ता

कटिहार। प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को जदयू द्वारा विधानसभा तैयारी को लेकर बूथ अध्यक्ष, सचिव व पंचायत अध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय गान के साथ इसकी शुरुआत हुई। शिविर की अध्यक्षता मेयर विजय कुमार सिंह व संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह ने किया। संगठन के क्षेत्रीय प्रभारी कामाख्या नारायण सिंह ने शिविर को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की। जिला संगठन प्रभारी ललन जी ने पार्टी की विचारधारा, जल जीवन हरियाली, सात निश्चय योजना, महिला सशक्तिकरण सहित मुख्यमंत्री द्वारा किए गए सभी विकास योजनाओं की जानकारी विस्तार रूप से देते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि घर-घर जाकर लोगों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएं। विधानसभा प्रभारी जितेंद्र यादव ने सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है। सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। मेयर विजय सिंह ने कहा कि बूथ जीतो, चुनाव जीतो के मिशन पर हमें कार्य करना है। जदयू के प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह ने सरकार द्वारा संचालित विकास कार्यो पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने महिलाओं को नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण देकर क्रांतिकारी कदम उठाया है। प्रशिक्षण शिविर को जदयू जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी, राजकुमार गुप्ता, सुनील सिंह, मीडिया प्रभारी रोशन अग्रवाल, सुनील सिन्हा, सुनीता किस्कू, राजश्री पांडेय, चामो देवी, नीरा देवी आदि ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी