न्यायालय कर्मी के घर चोरी मामले का आरोपित गिरफ्तार

कटिहार। सहायक थाना क्षेत्र के फुटानी चौक स्थित न्यायालय कर्मी नीरज कुमार के घर रविवार क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 09:46 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 09:46 PM (IST)
न्यायालय कर्मी के घर चोरी 
मामले का आरोपित गिरफ्तार
न्यायालय कर्मी के घर चोरी मामले का आरोपित गिरफ्तार

कटिहार। सहायक थाना क्षेत्र के फुटानी चौक स्थित न्यायालय कर्मी नीरज कुमार के घर रविवार की देर शाम हुए चोरी मामले में सहायक पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि छानबीन के क्रम में शीतला स्थान निवासी कलुआ पासवान को गिरफ्तार किया गया। आरोपित के पास से चोरी का दो हजार रूपया भी बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपित ने तीन अन्य के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि निशानदेही के आधार पर चोरी में शामिल फरार आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। बताते चलें कि चोरों ने न्यायालय कर्मी के घर से 20 हजार नगद एवं सोने की अंगूठी की चोरी कर ली थी। घटना उस वक्त घटी थी, जब घर के सत्संग सुनने गए थे।

chat bot
आपका साथी