भ्रष्टाचार पर अंकुश नए डीएम के लिए होगी बड़ी चुनौती

कटिहार। कटिहार के नए जिलाधिकारी के रूप में 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 09:04 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 09:04 PM (IST)
भ्रष्टाचार पर अंकुश नए डीएम 
के लिए होगी बड़ी चुनौती
भ्रष्टाचार पर अंकुश नए डीएम के लिए होगी बड़ी चुनौती

कटिहार। कटिहार के नए जिलाधिकारी के रूप में 2011 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी कंवल तनुज के पदस्थापना की अधिसूचना राज्य सरकार ने जारी कर दी है। कटिहार की निवर्तमान जिलाधिकारी को कृषि विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। शुक्रवार तक नए डीएम अपना पदभार ग्रहण करेंगे। भ्रष्टाचार पर अंकुश व विकास कार्यों को गति देना नए जिलाधिकारी के लिए चुनौती होगी। सरकारी दफ्तरों के साथ योजनाओं में मची लूट पर अंकुश लगाने की अपेक्षा लोगों की रहेगी।

बता दें कि इससे पूर्व वे किशनगंज में अनुमंडलाधिकारी व औरंगाबाद में जिलाधिकारी के रूप में पदस्थापित रहे हैं। जिले की 10 हजार से अधिक की आबादी गंगा व महानंदा नदी के कटाव से विस्थापन का दंश झेल रही है। विस्थापितों का पुनर्वास बड़ी समस्या है। सात निश्चय योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे काम में बड़े पैमाने पर अनियमितता बरते जाने की शिकायत मिलती रही है। इधर निवर्तमान जिलाधिकारी का कार्यकाल 25 माह का रहा। लोकसभा चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। इसके विपरीत बाढ़ राहत कार्य में प्रशासनिक अदूरदर्शिता के कारण जिला प्रशासन की किरकिरी भी हुई। नए जिलाधिकारी लोगों की अपेक्षाओं पर कितने खड़े उतरते हैं यह तो आने वाला समय ही बताएगा। जिलाधिकारी के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी होने के बाद मंगलवार को समाहरणालय में भी गहमागहमी रही। बता दें कि कटिहार सहित 14 जिलों के जिलाधिकारी का तबादला किया गया है।

chat bot
आपका साथी