भूमि विवाद में चाचा और चचेरे भाई को मारी गोली, किया जख्मी

कटिहार। सेमापुर ओपी क्षेत्र के सुखासन गांव में भतीजा ने चाचा और चचरे भाई को सोए अवस्था में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 08:34 PM (IST) Updated:Mon, 20 May 2019 08:34 PM (IST)
भूमि विवाद में चाचा और चचेरे 
भाई को मारी गोली, किया जख्मी
भूमि विवाद में चाचा और चचेरे भाई को मारी गोली, किया जख्मी

कटिहार। सेमापुर ओपी क्षेत्र के सुखासन गांव में भतीजा ने चाचा और चचरे भाई को सोए अवस्था में गोली मार जख्मी कर दिया। गोली लगने से पिता-पुत्र जख्मी हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सुखासन- कटिहार सड़क मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटाया। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की रात जमीन विवाद में डब्लू सिंह तीन अन्य साथियों के साथ खलियान में सोए अपने चाचा खुशीलाल सिंह व चचेरे भाई प्रेमचन्द्र पर गोली चला दी। बांह में गोली लगने से पिता-पुत्र जख्मी हो गए। डब्लू ने खलियान पहुंचते ही चचेरे भाई पर गोली चलाने के बाद भागने लगा। इसी दौरान चाचा खुशीलाल सिंह पर नजर पड़ते ही बदमाशों ने उनपर भी गोली चला दी। घटना को अंजाम देने के बाद डब्लू अपने तीन अन्य साथियों के साथ बोलेरो से भाग निकला। ग्रामीणों ने जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल पिता पुत्र को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि डब्लू का अपने चाचा से जिमीन विवाद था। रविवार को खुशीलाल अपने पुत्र के साथ खेत में मक्का तैयार कराने के बाद वहीं सो गए। रात करीब 11 बजे सोए अवस्था में बदमशों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस घटना में शामिल बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी कर रही है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी