ईंट की बढ़ती कीमतों से निर्माण कार्य पर ब्रेक

कटिहार। ईंट की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के कारण निर्माण कार्य पर ब्रेक लग र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 10:11 PM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 10:11 PM (IST)
ईंट की बढ़ती कीमतों 
से निर्माण कार्य पर ब्रेक
ईंट की बढ़ती कीमतों से निर्माण कार्य पर ब्रेक

कटिहार। ईंट की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के कारण निर्माण कार्य पर ब्रेक लग रहा है। मकान बनाने की सोच रहे लोगों के लिए ईंट की कीमतों ने परेशानी बढ़ा दी है। ईंट की कीमतों के कारण शौचालय एवं आवास निर्माण कार्य पर भी प्रभाव पड़ रहा है। साथ ही सात निश्चय योजना का भी क्रियान्वयन प्रभावित हो रहा है। बता दें कि ईंट के साथ ही भवन निर्माण सामग्री की कीमत लगातार बढ़ रही है। ईंट के भाव 10 हजार रूपये प्रति हजार हो चुका है। लेकिन सरकारी दर और नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। लगातार कीमतों में उछाल के कारण आशियाना बनाने की सोंच रहे लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी डा राकेश गुप्ता ने बताया कि ईंट की मूल्य में वृद्धि के कारण सरकारी योजनाओं के साथ ही आवास एवं शौचालय निर्माण का कार्य भी लगातार प्रभावित हो रहा है।

chat bot
आपका साथी