नियोजित शिक्षकों की हड़ताल से विद्यालयों में लटका ताला

कटिहार। समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर नियोजित शिक्षकों का अनिश्चितकालीन हड़

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 09:44 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 09:44 PM (IST)
नियोजित शिक्षकों की हड़ताल से विद्यालयों में लटका ताला
नियोजित शिक्षकों की हड़ताल से विद्यालयों में लटका ताला

कटिहार। समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर नियोजित शिक्षकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा। नियोजित शिक्षकों के हड़ताल के कारण अधिकांश विद्यालयों में ताला लटक रहा है, इसके कारण बच्चे बैरंग लौट रहे हैं। बता दें कि नियोजित शिक्षकों के हड़ताल के कारण पांच लाख बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो गया है। दूसरे दिन भी प्रखंडों में शिक्षकों ने धरना पर बैठक अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। साथ ही मांग पूरी होने तक आंदोलन पर डटे रहने की बात कही। लगभग पांच हजार शिक्षक हड़ताल पर हैं।

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले सदर प्रखंड अंतर्गत कार्यरत नियोजित शिक्षकों ने प्रखंड संसाधन केंद्र के सामने धरना दिया। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता अध्यक्ष मंडल के सदस्य अबुल कलाम आजाद ने किया। कहा कि सरकार शिक्षकों के आंदोलन को दबाना चाहती है। शिक्षक अपने हित के लिए आखिरी सांस तक संघर्ष करेंगे। इस मौके पर संघ जिला इकाई के महासचिव मंडल सदस्य मु. शफकुसमा, मीडिया प्रभारी नवनीत कुमार, संजय कुमार यादव, अनुज कुमार वर्मा, संजय कुमार यादव, प्रशांत कुमार मिश्र, प्रवीण यादव, मु. रिजवान आलम, राम सुंदर गुप्ता, दीपीका, मन्नु कुमार, प्रवीण यादव, मनोज, मु. हसीब कुमार, मिसा कुमारी, शंभू नाथ ठाकुर, वजीदा केसर, आशिष, मु. मुख्तार आलम, मनमोहन सिंह, राकेश रमण, रंजना श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

आजमनगर : दूसरे दिन भी नियोजित शिक्षक हड़ताल पर डटे रहे। इसके कारण शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव दिखने लगा है। अधिकांश विद्यालयों में पठन-पाठन ठप रहने के कारण बच्चों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। हड़ताल कर रहे शिक्षक बीआरसी भवन के सामने दूसरे दिन भी प्रदर्शन पर डटे रहे, इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिक्षक नेता सुभाष राय ने कहा कि शिक्षकों के हड़ताल को सरकार कुचलने का प्रयास कर रही है। जो असंवैधानिक है। शिक्षक प्रतिनिधि जमील अख्तर व ललन सिंह ने कहा कि जब तक सरकार शिक्षकों की जायज मांग पूरी नहीं करती आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर अंजार आलम, प्रदीप शर्मा, राजकिशोर भारती, हुमायूं, मु. हुसैन, मु. मिनहाज, हरेराम पॉल, माला सिंह आदि मौजूद थे।

समेली : नियोजित शिक्षकों का हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रखंड के 210 शिक्षक हड़ताल पर है, जहां 44 विद्यालयों में से सात मध्य विद्यालय खुला है। वहां नियमित शिक्षक रहने के कारण यह विद्यालय खुला है शेष विद्यालयों में ताला लगा हुआ है। शिक्षकों अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हड़ताल पर बैठे शिक्षकों ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। राजेश कुमार, श्यामानंद शर्मा, भोला प्रसाद मंडल, विश्वनाथ पंडित, कुलदेव मंडल, मोईन मिरासीन, संतोष कुमार, विपीन मालाकार, रत्नेशवर झा, संतोष भारती पासवान, प्रमोद कुमार मंडल, मीरा कुमारी, साधना कुमारी, रंजीत कुमार, पंकज कुमार, रंजीत कुमार राम, दीपक कुमार, अतुल कुमार मंडल, अरुण कुमार, शंभू प्रसाद, अमरदीप कुमार, राज भारती, अमित कुमार, पंकज कुमार पासवान, वरूण कुमार राही, सजंय कुमार सुमन, शैलेश झा, त्रिलोक कुमार, संजू कुमारी आदि शिक्षक धरना में मौजूद रहे।

मनसाही : बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर नियोजित शिक्षकों का हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन बीआरसी प्रांगण में शिक्षण आंदोलन में जुटे रहे। कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम मंडल कर रहे थे। मौके पर शिक्षक अरुण पासवान ने कहा कि सरकार शिक्षकों के आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर ऋषि कुमार मंडल, माखन कुमार सिंह, उत्तम कुमार, मु. इकबाल आजाद, अरुण पासवान, विजय कुमार वर्मा, रवि कुमार पासवान, अमित आनंद, विक्रम कुमार, हजरत अली, अजय कुमार, मु. जाकिर, जोसना आरा, गजाला खातून, अन्नपूर्णा सिंह आदि मौजूद थे।

रोशना : बीआरसी भवन के प्रांगण में दूसरे दिन भी समान काम के बदले समान वेतन की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन जारी रहा। आंदोलन का नेतृत्व शिक्षक मनोज कुमार सिंह कर रहे थे। जबकि संचालन शिव कुमार साह ने किया।धरना में संबोधित करते हुए समाजसेवी किशोर कुमार मंडल ने शिक्षकों की मांग को जायज समझाया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रताप कुमार, मिथिलेश कुमार, मनोज कुमार सिंह, मु. तैमूर, दिवाकर कुमार, पन्नालाल रविदास, हामिद नवाज, शिव कुमार साह, प्रियंका कुमारी, राजेंद्र पटेल, अनिता कुमारी, मनीष कुमार, दिलीप कुमार मिश्रा, सुनील कुमार ठाकुर सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

बरारी : बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर नियोजित शिक्षकों का हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रहा। अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अधिकांश विद्यालयों में नहीं देखा गया। यद्यपि नियोजित शिक्षक बीआरसी प्रांगण के समक्ष धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि शिक्षकों की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रखंड संयोजक धीरेन्द्र प्रसाद यादव एवं राज्य परिषद सदस्य दिगम्बर कुमार ने कहा कि सरकार आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है। इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

डंडखोरा : समान काम के बदले समान वेतन की मांग को लेकर बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर डंडखोरा प्रखंड के नियोजित शिक्षक दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। संघर्ष समिति के विजय कुमार, प्रभात कुमार, तौफीक अहमद आदि ने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। शिक्षकों के हड़ताल के कारण पठन-पाठन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस मौके पर किशोर झा, अरविद विश्वास, तारकेश्वर मंडल, मिथलेश रॉय, शंभू शर्मा, संगीता कुमारी, मुन्नी कुमारी, सुनीता कुमारी, रेखा कुमारी, बबली कुमारी, राणा प्रताप रौशन, बंदना कुमारी, विनोद चौहान, रीना कुमारी, श्वेता कुमारी, सोनी कुमारी, राकेश भगत, देवेश बंटी, त्रिपुरारी यादव, पंकज मंडल, दीपक कुमार, अशोक आनंद, कैलाश पासवान आदि शिक्षक मौजूद रहे।

मनिहारी : बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर मनिहारी प्रखंड के नियोजित शिक्षक दूसरे दिन हड़ताल पर रहे। इसके कारण पांच दर्जन से अधिक विद्यालयों में ताला लटक गया है। शिक्षकों के हड़ताल के कारण पठन-पाठन प्रभावित हो गया है। कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि शिक्षकों की आवाज दबाने को लेकर सरकार कोशिश कर रही है। लेकिन मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी