जदयू बैठक में नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्ष का स्वागत

कटिहार। जिला जदयू की बैठक जिलाध्यक्ष मु शमीम इकबाल की अध्यक्षता में जिला अतिथि गृह में आयोि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 11:14 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 11:14 PM (IST)
जदयू बैठक में नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्ष का स्वागत
जदयू बैठक में नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्ष का स्वागत

कटिहार। जिला जदयू की बैठक जिलाध्यक्ष मु शमीम इकबाल की अध्यक्षता में जिला अतिथि गृह में आयोजित की गई। बैठक मे जदयू के नवमनोनीत प्रखंड अध्यक्षों का स्वागत जिलाध्यक्ष द्वारा किया गया। बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा करते हुए सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमलोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों के अतिरिक्त कार्यकर्ता अपने क्षेत्र के लोगों की समस्या के समाधान को लेकर तत्पर रहें। इस मौके पर नगर निगम के उपमहापौर सूरज प्रकाश राय, पूर्व जदयू नगर अध्यक्ष शिव प्रकाश गडोदिया,सतीश ठाकुर, मु हबीबुर रहमान, मु मोजीबुर रहमान,रमेश महतो, ओम प्रकाश भगत,प्रमोद राय, रीता देवी,नंदनी विश्वास,राजेश साह, महेश मंडल,निरंजन पोद्दार, आशीष बलिदानी,रंणधीर जायसवाल,विवेकानंद पटेल,आनंदी मंडल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी