फलका में जदयू प्रखंड अध्यक्ष के मनोनयन पर खेमेबाजी

कटिहार। फलका प्रखंड में जदयू के निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पटेल का कार्यकाल पूर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:17 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:17 PM (IST)
फलका में जदयू प्रखंड अध्यक्ष के मनोनयन पर खेमेबाजी
फलका में जदयू प्रखंड अध्यक्ष के मनोनयन पर खेमेबाजी

कटिहार। फलका प्रखंड में जदयू के निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पटेल का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उनकी जगह पर विवेकानंद पटेल को अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर खेमेबाजी शुरु हो गई है। इस मनोनयन से पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र पटेल व उनके समर्थकों के बीच गहरी नाराजगी है। मामले में पूर्व अध्यक्ष श्री पटेल एवं जिला उपाध्यक्ष उमानाथ पटेल आधा से अधिक पंचायत अध्यक्षों व कार्य कर्ताओं के साथ बैठक कर मनोनीत अध्यक्ष विवेकानंद पटेल के मनोनयन पर सवाल उठाते हुए इस सबंध में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखने का निर्णय लिया है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष श्री पटेल ने कहा कि कुछ माह पूर्व प्रदेश संगठन प्रभारी के निर्देश पर पार्टी के पर्यवेक्षक की मौजूदगी में चुनाव के माध्यम से अध्यक्ष और दो डेलीगेट का चयन हुआ था। अध्यक्ष पद में नौ मतों के अंतर से सुरेन्द्र कुमार पटेल चुनाव जीत कर अध्यक्ष बने।पूर्व अध्यक्ष और उनके समर्थकों ने पूरी निष्ठा पूर्वक कार्य कर गत विधान सभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार को 20 हजार मतों से लीड दिलाकरर चुनाव जिताने का कार्य किया। अब बगैर उनके कार्यकाल पूरा हुए और न कोई स्पष्टीकरण पूछे उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। यह काफी क्षोभ का विषय है। बैठक में मनोनीत अध्यक्ष विवेकानंद पटेल पर गत चुनाव में रालोसपा उम्मीदवार ललित कुमार का चुनाव प्रचार करने का भी आरोप लगाया गया। इस मौके पर जदयू पंचायत अध्यक्ष अनिल प्रसाद मेहता, प्रेमलाल मंडल, अवधेश कुमार मंडल, प्रवीण कुमार पटेल, कर्मचंद मंडल, अमृतनाथ मंडल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। नव मनोनीत अध्यक्ष विवेकानंद पटेल ने लगाए गए आरोप को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें बेहतर कार्यकुशलता के कारण यह दायित्व सौंपा गया है।

chat bot
आपका साथी