टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें जदयू कार्यकर्ता: आरसीपी

कटिहार। जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के नेतृत्व में वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कोरोना काल में बिहार सरकार की ओर से चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 05:51 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 05:51 PM (IST)
टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर
हिस्सा लें जदयू कार्यकर्ता: आरसीपी
टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें जदयू कार्यकर्ता: आरसीपी

कटिहार। जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद आरसीपी सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के नेतृत्व में वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन रविवार को किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने कोरोना काल में बिहार सरकार की ओर से चलाई गई जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। वहीं कोरोना के संभावित तीसरी लहर से बचाव को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं को अभी से जागरूकता चलाने पर जोर देने के साथ मास्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए भीड़भाड़ से दूर रहते हुए शारीरिक दूरी बनाने को लेकर बात कही गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए कार्यकर्ताओं को कोरोना टीकाकरण अभियान से जुडने की बात कही। कहा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में शत-प्रतिशत टीकाकरण अभियान को पहुंचाने मे जुट जाएं। इस सम्मेलन में जदयू के जिलाध्यक्ष समीम इकबाल, सांसद दुलालचंद्र गोस्वामी, जदयू के बरारी विधायक विजय सिंह, जिला मुख्य प्रवक्ता सूरज प्रकाश राय, शिव प्रकाश गारोदिया ,पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव सहित जदयू के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी वर्चुअल मीटिग में शामिल हुए। इस मौके पर सतीश ठाकुर, माला कुमारी, सुनील मंडल, ओम प्रकाश भगत, अमित साह, प्रमोद साह, रमेश महतो सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी