गणतंत्र दिवस पर हाईस्कूलों से निकाली जाएगी प्रभातफेरी

कटिहार। गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय महापर्व गणतंत्र दिवस की तैय

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 09:29 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 09:29 PM (IST)
गणतंत्र दिवस पर हाईस्कूलों
से निकाली जाएगी प्रभातफेरी
गणतंत्र दिवस पर हाईस्कूलों से निकाली जाएगी प्रभातफेरी

कटिहार। गुरुवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय महापर्व गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता डीईओ देवविद प्रसाद सिंह ने की। इसमें सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी व माध्यमिक विद्यालयों के प्रधान मौजूद थे।

जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा गणतंत्र दिवस पर शहरी क्षेत्र के सभी उच्च विद्यालयों के प्रधान को अपने अपने पोषक क्षेत्र में प्रभात फेरी निकालने का निर्देश दिया। कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए सभी बच्चे गणतंत्र में मॉस्क के साथ प्रभात फेरी में भाग लेंगे। प्रभात फेरी के बाद बच्चे राजेन्द्र स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के ध्वजारोहण समारोह में भाग लेंगे। शिक्षा विभाग की झांकी निर्माण के लिए सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय को अधिकृत किया गया है। बैठक में एमबीटीए इस्लामिया उच्च विघालय, राजकीय उच्च विद्यालय, उमादेवी बलिका उच्च विद्यालय, महेश्वरी अकादमी के विद्यालय प्रधान के अलावा सर्व शिक्षा अभियान के सभी संभाग प्रभारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी