अमदाबाद के युसूफटोला के समीप गंगा नदी में हो रहा भीषण कटाव

कटिहार। प्रखंड के पार दियारा पंचायत के युसूफ टोला के समीप गंगा नदी का भीषण कटाव जारी है। कटाव गांव में स्थित मस्जिद के करीब तक पहुंच गया है। कटाव की रफ्तार यही रही तो मस्जिद भी नदी में समा सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:20 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 05:20 PM (IST)
अमदाबाद के युसूफटोला के समीप  गंगा नदी में हो रहा भीषण कटाव
अमदाबाद के युसूफटोला के समीप गंगा नदी में हो रहा भीषण कटाव

कटिहार। प्रखंड के पार दियारा पंचायत के युसूफ टोला के समीप गंगा नदी का भीषण कटाव जारी है। कटाव गांव में स्थित मस्जिद के करीब तक पहुंच गया है। कटाव की रफ्तार यही रही तो मस्जिद भी नदी में समा सकता है।

बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से कई स्थानों पर गंगा नदी का कटाव हो रहा है। युसूफटोला, बबलाबन्ना गांव कटाव की जद में है। कई परिवार अपने घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर गए हैं। कई परिवार जरूरी सामान व पालतू मवेशी के साथ पलायन करने की तैयारी में हैं। कटाव की स्थिति को देखते हुए। सूबेदार टोला, युसूफ टोला, बल्ला बन्ना आदि गांवों में अफरा-तफरी का माहौल है।

कभी भी कटाव की भेंट चढ़ सकता है मस्जिद

युसूफटोला स्थित मस्जिद कटाव के मुहाने पर है। गंगा नदी का कटाव मस्जिद के समीप तक पहुंच गया है। इस मस्जिद में बड़ी संख्या में ग्रामीण नमाज अदा करते हैं।

ग्रामीण मोहम्मद सगीर मोहम्मद अकमल मु. खैरुल आदि ने बताया कि गंगा नदी की कटाव की गति काफी तेज है। कटाव की तेज रफ्तार के कारण मस्जिद कभी भी नदी के गर्भ में समा सकता है।

chat bot
आपका साथी