अमदाबाद प्रखंड की 14 पंचायत बाढ़ से प्रभावित

कटिहार। अमदाबाद प्रखंड में बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लोगों की कठिनाई चरम पर है। प्रखंड की 14 पंचायत बाढ़ से पूरी तरह से प्रभावित है। आवागमन के सभी रास्ते बंद हैं। लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में भी समस्या आ रही है। दूसरी तरफ लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर जाने से रहने की भी समस्या उत्पन्न हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 08:24 PM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 08:24 PM (IST)
अमदाबाद प्रखंड की 14 
पंचायत बाढ़ से प्रभावित
अमदाबाद प्रखंड की 14 पंचायत बाढ़ से प्रभावित

कटिहार। अमदाबाद प्रखंड में बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लोगों की कठिनाई चरम पर है। प्रखंड की 14 पंचायत बाढ़ से पूरी तरह से प्रभावित है। आवागमन के सभी रास्ते बंद हैं। लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में भी समस्या आ रही है। दूसरी तरफ लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर जाने से रहने की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। दर्जनों ऐसे परिवार हैं जो शंकर बांध एवं महानंदा बांध पर शरण लेकर रह रहे हैं। तो दूसरी तरफ कई परिवार पानी के बीच ही चौकी और खाट लगाकर समय काट रहे हैं। बाढ़ पीड़ित चानमुनी देवी, अमोल चौधरी, भीम चौधरी ने बताया कि बाढ़ के कारण उनके घरों में पानी प्रवेश कर गया है। महानंदा बांध पर शरण लेकर किसी तरह समय काट रहे हैं। शुक्रवार से गंगा नदी के जलस्तर में कमी आने से बाढ़ का पानी घटने लगा है, लेकिन पानी घटने की रफ्तार काफी धीमी है एवं लोगों की समस्या जस की तस बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी