बाढ़ ने किया बेघर, तंबू में दिन गुजार रहे हैं विस्थापित परिवार

कटिहार। महानंदा नदी के कटे तटबंध शिवगंज के मुहाने पर बसे लोगों सहित एक दर्जन से अधिक प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 05:07 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:07 PM (IST)
बाढ़ ने किया बेघर, तंबू में दिन
गुजार रहे हैं विस्थापित परिवार
बाढ़ ने किया बेघर, तंबू में दिन गुजार रहे हैं विस्थापित परिवार

कटिहार। महानंदा नदी के कटे तटबंध शिवगंज के मुहाने पर बसे लोगों सहित एक दर्जन से अधिक पंचायत के सैकड़ों परिवारों को बाढ़ ने बेघर कर दिया है। बाढ़ से विस्थापित परिवार अपने मवेशी के साथ तटबंध पर प्लास्टिक की तंबू लगा रहने को विवश हैं। बाढ़ के पानी के बीच हो रही बारिश से विस्थापित परिवारों की परेशानी बढ़ा दी है। कई स्थानों पर पानी का तेज बहाव हो रहा है। सड़क संपर्क भंग होने से खाद्य सामग्री तथा रोजमर्रा के सामानों की आपूर्ति भी असर हुआ है। प्रखंड के धनगामा, धपरसिया, जाजा, तेतालिया, कदवा, कंटिया, भर्री, गोपीनगर, परभेली, गैठोरा, शेखपुरा, तैयाबपुर, रिजवनपुर, पेलागढ़ सहित कई पंचायतों में बाढ़ ने तबाही मचा रही है। पानी के तेज बहाव से सोनैली पूर्णिया, नूनगरा कुम्हरी, भर्री चौकी, चौकी परलिया सहित अन्य सड़क मार्ग पर आवागमन बाधित है। लोग नाव या केले के थंब से बने नाव के सहारे आवागमन कर रहे हैं। पानी का जमाव होने से लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही है। वहीं शिवगंज, महादलित टोला, शेखपुरा, तैयबपुर, मुकुरिया आदि गांव के सैकड़ों परिवार विस्थापित होकर ऊंची जगहों पर शरण लिए हुए है। नीचे से बाढ़ का पानी तो ऊपर से हो रही वर्षा ने विस्थापितों की दर्द को बढ़ा दिया। लोग माल मवेशी के साथ तंबू एवं प्लास्टिक टांग कर रहने को विवश हैं। प्रभावित गांव के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से राहत कार्य चलाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी