महानंदा के जलस्तर में आई कमी खतरे के निशान से अब भी ऊपर

कटिहार। गत 12 घंटे के दौरान महानंदा नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की गई हे। नदी अब भी खतरे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:04 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 10:04 PM (IST)
महानंदा के जलस्तर में आई कमी 
खतरे के निशान से अब भी ऊपर
महानंदा के जलस्तर में आई कमी खतरे के निशान से अब भी ऊपर

कटिहार। गत 12 घंटे के दौरान महानंदा नदी के जलस्तर में कमी दर्ज की गई हे। नदी अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गंगा, कोसी व बरंडी खतरे के निशान से नीचे बह रही है।

बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल से मिली जानकारी के मुताबिक, झौआ में महानंदा का जलस्तर 31.39 मीटर, आजमनगर में 30.20 मीटर, धबौल में 29.52 मीटर, कुर्सेल में 31.40 मीटर, दुर्गापुर में 28.27 मीटर तथा गोविदपुर में 26.98 मीटर दर्ज किया गया है। महानंदा के जलस्तर में 12 घंटों के दौरान 15 सेमी तक की कमी दर्ज की गई है। गंगा नदी का जलस्तर रामायणपुर में खतरे के निशान से नीचे 26.12 मीटर, काढ़ागोला में 29.23 मीटर दर्ज किया गया है। एनएच 31 पर डुमर के समीप बरंडी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से दो सेमी नीचे 30.58 मीटर तथा कुरसेला ब्रिज के समीप कोसी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 40 सेमी नीचे 29.60 मीटर दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी