गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी, कई गांव बाढ़ से प्रभावित

कटिहार। गंगा के जलस्तर में बुधवार को मामूली कमी दर्ज की गई है। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 04:59 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 04:59 PM (IST)
गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव
जारी, कई गांव बाढ़ से प्रभावित
गंगा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी, कई गांव बाढ़ से प्रभावित

कटिहार। गंगा के जलस्तर में बुधवार को मामूली कमी दर्ज की गई है। प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से स्थिति गंभीर बनी हुई है। पार दियारा पंचायत के कई गांव बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। ग्रामीण सड़कों पर बाढ़ के पानी का फैलाव होने से आवागमन की समस्या गंभीर बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से गंगा व महानंदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण प्रखंड के निचले इलाकों में पानी फैल गया था। कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गया था। जलस्तर में अब भी उतार चढ़ाव जारी है। प्रखंड के दक्षिणी करीमुल्लापुर, पार दियारा, भवानीपुर खट्टी, चौकिया पहाड़पुर, लखनपुर पंचायत बाढ़ से प्रभावित हैं। सिघिया, सोमवारी हाट टोला, बदन टोला, चामा, नया टोला चामा रज्जूटोला, भारत टोला, मुरली रामटोला सहित दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। हुए हैं। दक्षिणी अमदाबाद पंचायत के छोटा रघुनाथपुर गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा है। ग्रामीण नाव से आवागमन कर रहे हैं। तटवर्ती गांव के ग्रामीण जरूरीर सामान व मवेशी के साथ ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। पशु चारा की किल्लत से पशुपालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कनीय अभियंता यदुनंदन राम ने बताया कि पिछले 12 घंटे में गंगा नदी के जलस्तर में छह सेमी की कमी दर्ज की गई है।

chat bot
आपका साथी